Latest News TOP STORIES उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार वाराणसी

‘आज’ समाचार पत्र समूहके निदेशकके निधनपर राज्यपाल-मुख्यमंत्रीने व्यक्त किया शोक


केशवमौर्य, डा.दिनेश शर्मा,अखिलेश यादव,स्वतंत्र देव, अजय कुमार लल्लू सहित दिग्गजों ने व्यक्त की शोक संवेदना

लखनऊ (आससे.)। आज समाचार पत्र समूह के निदेशक एवं प्रधान सम्पादक श्री शार्दूल विक्रम गुप्त के बड़े पुत्र शाश्वत विक्रम गुप्त के असामयिक निधन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सहित पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज समाचार समूह के निदेशक शाश्वत विक्रम गुप्त के असामयिक निधन से समाचार जगत में अपूरणीय क्षति हुयी है। उन्होने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डिप्टी सी.एम.केशव मौर्य व डा.दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा महामंत्री सुनील बंसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नेता विरोधी दल रामगोविद चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आदि राजनेताओं ने शाश्वत विक्रम गुप्त के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाचार पत्र समूह के निदेशक एवं प्रधान सम्पादक श्री शार्दुल विक्रम गुप्त के बड़े पुत्र शाश्वत विक्रम गुप्त के असामयिक निधन पर  गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यकत की है। शाश्वत विक्रम गुप्त के निधन पर समाचार पत्र जगत से जुड़ी हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया इसके अलावा राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पत्रकार संघटनों के प्रतिनिधियों ने शाश्वत विक्रम गुप्त के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संदेश में कहा कि श्री गुप्त के निधन से  समाचार पत्र जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।