News TOP STORIES आगरा उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पटना बिहार राजस्थान राष्ट्रीय

इन 10 शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, IMD ने बताया यूपी-बिहार में कब मिलेगी राहत


नई दिल्ली, । देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालात ये है कि कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिसके चलते लोगों का हाल-बेहाल है। इस बीच आईएमडी ने देश के कई राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन शहरों में 40 के पार पहुंचा तापमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारत के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में ओडिशा का बारीपदा सबसे ऊपर है। जहां बीते दिन तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के अकोला में 42.8, चंद्रपुर में 43.2 और ब्रह्मपुरी में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के गोंदिया का तापमान-42, अमरावती-42 और बंगाल के बांकुरा का 43.7 डिग्री और कोलकाता का 40 डिग्री तापमान दर्ज किया है। इसके अलावा बंगाल का श्रीनिकेतन-43.2, पानागढ़- 43 दर्ज किया गया है।

पारा बढ़ा तो राज्यों ने जारी की एडवाइजरी

दरअसल, अप्रैल महीने का आगाज होते ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था। जैसे ही दिन बीते तो पारा भी लगातार बढ़ता चला गया। देश के कई राज्यों में तो 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। जिस वजह से राज्य सरकारों को भीषण गर्मी को देखते हुए एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ी है। कई राज्यों ने अपने यहां छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों और संस्थानों को बंद रखने या फिर समय बदलने लिए कहा है।

गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई है। IMD ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। साथ ही मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। वहीं, अगले 3 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है।

यहां हो सकती है बारिश

IMD ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और राजस्थान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है 18 और 19 को हिमाचल प्रदेश और 19 अप्रैल को उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। वहीं, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।