Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार

इसी सप्ताह घोषित होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक कर लीजिए डेट और टाइम –


नई दिल्ली। बिहार बोर्ड इंटमीडिएट परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। संभावना है कि बोर्ड की ओर से नतीजों का एलान इसी सप्ताह कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बीएसईबी एक या दो दिन के भीतर यानी कि 20 या 21 मार्च, 2024 तक रिजल्ट डेट की घोषणा कर सकता है। इसके बाद फौरन ही नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। इस आधार पर देखा जाए तो इस सप्ताह के अंत तक परिणाम घोषित हो सकते हैं। हालांकि, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं की रिजल्ट डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। इसलिए परीक्षार्थियों को लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए केवल ऑफिशियिल वेबसाइट पर ही विजिट करना चाहिए।

19 Mar 202412:42:18 PM

Bihar Board 12th Result 2024: स्क्रूटिनी का मिलेगा मौका

19 Mar 202412:21:21 PM

LIVE Bihar Board 10th, 12th Result 2024 Date: इन डेट्स में हुआ था बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं के एग्जाम

बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 23 फरवरी 2024 तक किया गया था। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी तक किया गया था।

19 Mar 202411:38:01 AM

Bihar Board 12th Result 2024: टॉपर्स के लिए जाते हैं इंटरव्यू

19 Mar 202411:23:17 AM

Bihar Board 12th Result 2024: मैट्रिक रिजल्ट पर ये है अपडेट

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मैट्रिक के नतीजों का एलान किया जा सकता है।

19 Mar 202411:14:55 AM

LIVE Bihar Board 12th Result 2024: सोशल मीडिया पर जारी हो सकती है डेट

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की डेट की घोषणा सोशल मीडिया पर हो सकती है। कैंडिडेट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ बोर्ड के सोशल मीडिया को भी फॉलो कर सकते हैं।