News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी ,दोपहर 2 बजे तक 85 प्रतिशत सांसदों ने किया मतदान


नई दिल्ली,  उपराष्ट्रपति पद (Vice President Election 2022) के लिए संसद भवन में वोटिंग जारी है। पीएम मोदी भी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने संसद भवन पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने संसद भवन में मतदान किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में मतदान किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रदर्शन करना और अपनी राय व्यक्त करना गैरकानूनी हो गया है। बता दें कि वोटों की गिनती आज ही होगी और अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। सत्तारूढ़ पार्टी NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है। 

  • 03:14 PM, 06 Aug 2022

    जगदीप धनखड़ दर्ज करेंगे जीत- प्रल्हाद जोशी

    केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि मैं केवल यह बता सकता हूं कि हमारे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ रिकार्ड वोटों के साथ जीतेंगे।

  • 03:05 PM, 06 Aug 2022

    दोपहर 2 बजे तक 85 प्रतिशत सांसदों ने किया मतदान

    अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे तक 85 प्रतिशत से अधिक सांसदों ने मतदान किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों के 780 सांसदों में से राज्यसभा की आठ अन्य सीटें खाली हैं, उनमें से लगभग 670 ने अब तक अपना वोट डाला है। वहीं, 39 सांसदों वाली तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही इस चुनाव से दूर रहने का निर्णय लिया है।

  • 02:49 PM, 06 Aug 2022

    कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़ने ने डाला वोट

    कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़ने ने डाला वोट
  • 02:30 PM, 06 Aug 2022

    मीनाक्षी लेखी ने किया मतदान

    मीनाक्षी लेखी ने किया मतदान
  • 02:13 PM, 06 Aug 2022

    शशि थरुर ने डाला वोट

    शशि थरुर ने डाला वोट
  • 02:05 PM, 06 Aug 2022

    भाजपा सांसदों ने डाला वोट

    भाजपा सांसद हेमा मालिनी, राज्यवर्धन सिंह राठौर, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

  • 01:58 PM, 06 Aug 2022

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने डाला वोट

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रपति पद के लिए हो रहने चुनान में संसद में वोट डाला। एनडीए ने जहां जगदीप धनखड़ को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

  • 01:46 PM, 06 Aug 2022

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर और जयराम रमेश ने डाला वोट

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर और जयराम रमेश ने संसद में वोट डाला। एनडीए ने जहां जगदीप धनखड़ को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

  • 01:40 PM, 06 Aug 2022

    राहुल गांधी ने संसद में डाला , कहा- आज के समय में प्रदर्शन करना गैरकानूनी हो गया है

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद में वोट डाला। इस दौरान कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को किए गए प्रदर्शन को लेकर पार्टी नेताओं पर एफआईआर दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) FIR दर्ज़ कर सकते हैं। वे जो चाहें कर सकते हैं। हमारे देश में आज के समय में प्रदर्शन करना और अपनी राय व्यक्त करना गैरकानूनी है तो वे जो करना चाहते हैं, कर सकते हैं।

  • 01:30 PM, 06 Aug 2022

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डाला वोट

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद में अपना वोट डाला है। एनडीए ने जहां जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को प्रत्याशी बनाया है।

  • 01:22 PM, 06 Aug 2022

    भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने डाला वोट

    भाजपा सांसद हेमा मालिनी, राज्यवर्धन सिंह राठौर, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

  • 01:19 PM, 06 Aug 2022

    मार्गरेट अल्वा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की बातचीत

    विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने संसद में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से बातचीत की। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मार्गरेट अल्वा का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ से है।

  • 01:12 PM, 06 Aug 2022

    केंद्रीय मंत्रियों ने डाला वोट

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नारायण राणे और सर्बानंद सोनोवाल ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

  • 01:11 PM, 06 Aug 2022

    कांग्रेस सांसदों ने किया मतदान

    संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

  • 01:10 PM, 06 Aug 2022

    भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने डाला वोट

    भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 01:09 PM, 06 Aug 2022

    सोनिया गांधी ने किया मतदान

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

  • 12:54 PM, 06 Aug 2022

    AAP व भाजपा सांसदों ने किया मतदान

    आप सांसद हरभजन सिंह और संजय सिंह, द्रमुक सांसद कनिमोझी और भाजपा सांसद रवि किशन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

  • 12:25 PM, 06 Aug 2022

    Vice President Poll: आज चुने जाएंगे देश के नए उपराष्ट्रपति

    Vice President Election 2022: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति अहम संवैधानिक पद हैं। देश के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद आज (शनिवार) उपराष्ट्रपति का चुनाव किया जाना है। इन दोनों के चुनाव के लिए अप्रत्यक्ष प्रक्रिया अपनाई जाती है। राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति चुनाव में किसी कारण विवाद की स्थिति हो तो संविधान के अनुच्छेद-71 के मुताबिक, देश के सुप्रीम कोर्ट को फैसले का अधिकार होता है। आज हो रहे उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार माग्रेट अल्वा (Margaret Alva) आमने-सामने हैं।

     

  • 12:05 PM, 06 Aug 2022

    राज्यसभा के उपसभापति ने डाला वोट

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 11:56 AM, 06 Aug 2022

    संसद भवन पहुंची मार्गरेट अल्वा

    विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा संसद पहुंचीं। बता दें कि संसद भवन में उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग हो रही है।

    #WATCH | Delhi: Oppositions Vice Presidential candidate Margaret Alva arrives at the Parliament. Voting is underway for the VP polls today. pic.twitter.com/CcBLuzzw49

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 11:42 AM, 06 Aug 2022

    नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने डाला वोट

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

    Delhi | Union ministers Nitin Gadkari and Dharmendra Pradhan cast votes for the Vice Presidential election at Parliament pic.twitter.com/Z5irlDxbWm

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 11:32 AM, 06 Aug 2022

    राजनाथ सिंह व जेपी नड्डा ने किया मतदान

    केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

    Delhi | Union ministers Rajnath Singh & Piyush Goyal along with BJP chief JP Nadda cast votes for the Vice Presidential election at Parliament pic.twitter.com/J06yTFnv67

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 11:16 AM, 06 Aug 2022

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व अर्जुन राम मेघवाल ने किया मतदान

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

    Delhi | Union Ministers Gajendra Singh Shekhawat, Arjun Ram Meghwal and V Muraleedharan cast their votes for the Vice Presidential election. pic.twitter.com/2roDcox6yi

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 11:11 AM, 06 Aug 2022

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने किया मतदान

    पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने आज संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

    Delhi | Former Prime Minister and Congress MP Dr Manmohan Singh cast his vote for the Vice Presidential election today at the Parliament. pic.twitter.com/PUH0RDcVIm

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 11:06 AM, 06 Aug 2022

    विपक्षी सांसदों ने डाला वोट

    कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और द्रमुक सांसद दयानिधि मारन और तिरुचि शिवा ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

    Congress MP Karti Chidambaram and DMK MPs Dayanidhi Maran & Tiruchi Siva cast their votes for the Vice Presidential election, at the Parliament. pic.twitter.com/NRlMyTO6XT

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 11:05 AM, 06 Aug 2022

    गृह मंत्री अमित शाह ने किया मतदान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

    Delhi | Union Home Minister Amit Shah casts his vote for the Vice Presidential election, at the Parliament pic.twitter.com/eH75fIzcRe

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 10:59 AM, 06 Aug 2022

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया मतदान

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजीव चंद्रशेखर ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

    Union Ministers Jyotiraditya Scindia and Rajeev Chandrasekhar cast their votes for the Vice Presidential election, at the Parliament. pic.twitter.com/rhbjeT8qwd

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 10:56 AM, 06 Aug 2022

    राज्यसभा सदस्य पीटी उषा ने किया मतदान

    राज्यसभा सदस्य पीटी उषा ने किया मतदान

    राज्यसभा सदस्य पीटी उषा ने किया मतदान।

  • 10:51 AM, 06 Aug 2022

    संसद पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

    पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने संसद पहुंचे।

    Delhi | Former Prime Minister and Congress MP Dr Manmohan Singh arrives at the Parliament to cast his vote for the Vice Presidential election. pic.twitter.com/OK0GsY5npL

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 10:47 AM, 06 Aug 2022

    भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने वोट डाला

    भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने वोट डाला

    भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने वोट डाला।

  • 10:46 AM, 06 Aug 2022

    भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने किया मतदान

    भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने किया मतदान
  • 10:34 AM, 06 Aug 2022

    TMC सांसद को लिखा पत्र

    टीएमसी सांसद और लोकसभा में संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने टीएमसी के सांसद शिशिर अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्हें पार्टी द्वारा तय और घोषित के अनुसार उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान से दूर रहने की सूचना दी गई है।

    TMC MP and Parliamentary Party leader in Lok Sabha Sudip Bandyopadhyay writes to Sisir Adhikari, who is still an MP from TMC, informing him to abstain from voting for Vice President election as decided and announced by the party. pic.twitter.com/Z9EwqAJNeu

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 10:26 AM, 06 Aug 2022

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने किया मतदान

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने संसद में मतदान किया।

    Delhi | Union Minister Jitendra Singh and Ashwini Vaishnaw cast their votes for the Vice Presidential election, at the Parliament. pic.twitter.com/quciT0VxhD

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 10:23 AM, 06 Aug 2022

    पीएम मोदी ने डाला वोट

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

    #WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi casts his vote for the Vice Presidential election, at the Parliament pic.twitter.com/cJWlgGHea7

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 10:19 AM, 06 Aug 2022

    पीएम मोदी ने किया मतदान

    उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में वोटिंग जारी है। पीएम मोदी भी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने संसद भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदान किया।

    Delhi | Prime Minister Narendra Modi casts his vote for the Vice Presidential election, at the Parliament. pic.twitter.com/X8kFU79I1f

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 10:09 AM, 06 Aug 2022

    उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में शुरू हुई वोटिंग

    उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में वोटिंग शुरू हो गई है। पीएम मोदी भी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने संसद भवन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर में मतदान करेंगे। वोटों की गिनती आज ही होगी और अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे।

    #JagdeepDhankhar vs #MargaretAlva | Voting for the Vice Presidential election begins.

    Votes will be counted today itself and the next Vice-President will take the oath of office on August 11 – a day after the term of the incumbent Vice President M Venkaiah Naidu ends. pic.twitter.com/bm2ILH5dYz

    — ANI (@ANI) August 6, 2022

  • 09:55 AM, 06 Aug 2022

    कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव

    उपराष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधि पद्धति के तहत होता है। इसमें मतदान खास तरह से होता है, जिसे सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम कहते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में जितने सदस्यों के वोट पड़ते हैं, उसकी संख्या में 2 से भाग देते हैं और फिर उसमें एक जोड़ दिया जाता है। मान लीजिए की चुनाव में कुल 787 सदस्यों ने वोट डाल तो इसे 2 से भाग देंगे 393.50 आता है। इसमें 0.50 को हटा देंगे क्योकि दशमलव की बाद की संख्या नहीं गिनी जाती है। इसलिए यह संख्या 393 हुई। अब इसमें 1 जोड़ने पर संख्या 394 होता है। चुनाव जीतने के लिए 394 वोट मिलना जरूरी है।

  • 09:50 AM, 06 Aug 2022

    उपराष्ट्रपति के लिए क्या है योग्यता

    उपराष्ट्रपति के चुनाव लड़ने के लिए भारत का नागरिक होना जरूरी होता है। उसकी उम्र 35 से अधिक होनी चाहिए और वह राज्यसभा सदस्य चुने जाने की सभी योग्यताओं को पूरा करता हो। उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी को 15,000 रुपये जमानत राशि के तौर पर जमा कराने होते हैं। चुनाव हार जाने या 1/6 वोट नहीं मिलने पर यह राशि चुनाव आयोग में जमा हो जाती है।

  • 09:34 AM, 06 Aug 2022

    उपराष्ट्रपति चुनाव में कौन करता है वोटिंग

    भारत में उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं। अगर किसी वजह से राष्ट्रपति का पद खाली होता है तो उनकी जिम्मेदारी उपराष्ट्रपति संभालते हैं। पद में उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति से छोटे और प्रधानमंत्री से बड़े होते हैं। उपराष्ट्रपति के चुनाव में सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट करते हैं। इस चुनाव में मनोनीत सदस्य भी हिस्सा लेते हैं।

  • 09:15 AM, 06 Aug 2022

    शाम तक आएंगे परिणाम

    उपराष्ट्रपति पद के लिए शनिवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम सात बजे तक परिणामों की घोषणा हो जाएगी। रिटर्निंग अफसर नए उप राष्ट्रपति के नाम की घोषणा करेंगे। वर्तमान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है।

  • 09:03 AM, 06 Aug 2022

    लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य करते हैं वोटिंग

    राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही उप राष्ट्रपति चुनाव भी गुप्त मतदान से होता है और व्हिप का नियम लागू नहीं होता। इसमें केवल लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही वोट करते हैं और सभी मतों का मूल्य भी एक ही होता है। यानी साधारण बहुमत से ही फैसला हो जाता है।

  • 08:48 AM, 06 Aug 2022

    भाजपा के पास हैं जरूरी बहुमत से ज्यादा वोट

    उपराष्ट्रपति के लिए आज मतदान होना है। दोनों सदनों में मौजूदा आंकड़ों के अनुसार बहुमत के लिए 388 वोट की जरूरत होती है और अकेले भाजपा के पास ही दोनों सदनों के सदस्यों को मिलाकर संख्या 390 के ऊपर है। राजग में भाजपा को सहयोगी दलों के साथ-साथ तेदेपा, बीजद, बसपा, अन्नाद्रमुक व शिवसेना जैसे दलों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। इन सबके समर्थन से राजग उम्मीदवार धनखड़ को 515 वोट से भी अधिक मिलने की उम्मीद है।

  • 08:42 AM, 06 Aug 2022

    आज होगा उपराष्ट्रपति 2022 पद के लिए मतदान

    उपराष्ट्रपति 2022 पद के लिए आज मतदान होना है। जगदीप धनखड़ सत्तारूढ़ पार्टी NDA के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है।