Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे जल्द 20 मार्च तक हुई थी परीक्षाएं


नई दिल्ली। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंड्री (कक्षा 12) के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस साल 5/6 फरवरी से 20 मार्च 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानी बुधवार, 24 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। MPBSE ने मंगलवार, 23 अप्रैल को एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी करते हुए 10वीं और 12वीं के परिणाम (MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 Live Updates) आज शाम 4 बजे जारी किए जाने की जानकारी दी थी।

24 Apr 20241:15:47 PM

MP Board Result 2024 Live: 10 अप्रैल तक किया गया था मूल्यांकन

एमपी बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 20 अप्रैल तक किया गया था। उसके बाद 10 अप्रैल 2024 तक सभी छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन संपन्न होने के बाद आज 10th एवं 12th दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

24 Apr 202412:38:57 PM

MPBSE Class 10, 12 Results 2024 Live: 20 मार्च तक हुई थी परीक्षाएं

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 20 मार्च 2024 तक किया था।

24 Apr 202412:11:27 PM

MP Board Result 2024 Class 10th 12th Live: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

MPBSE द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन देखते समय अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले इसकी फिर से जांच कर लें। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।

24 Apr 202411:41:00 AM

MP Board 10th 12th Result 2024 Live: फेल होने पर ये हैं विकल्प

यदि कोई स्टूडेंट 10वीं या 12वीं में फेल हो जाता है तो वह सबसे पहले अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी करा सकता है। इसके बाद स्टूडेंट्स विशेष परीक्षा में, अधिकतम 2 विषयों में फेल होने पर, सम्मिलित हो सकते हैं।

24 Apr 202411:12:55 AM

MP Board Exam Result 2024 10th 12th Live: कम मार्क्स आएं तो करा सकेंगे स्क्रूटिनी

यदि किसी छात्र या छात्रा के मार्क्स उसकी उम्मीद से कम आते हैं तो वह अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी करा सकेंगे। इसके लिए MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा।

24 Apr 202410:38:10 AM

MPBSE Result 2024 Live: औपचारिक ऐलान के बाद Link होगा एक्टिव

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स पर एक्टिव किया जाएगा। इन लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी अपना परिणाम औपचारिक ऐलान हो जान के बाद देख सकेंगे।

24 Apr 202410:13:34 AM

MP Board 10th 12th Result 2024 Live: MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा MPBSE अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।

24 Apr 20249:38:15 AM

MP Board Result 2024 Live: MPBSE के मुख्यालय में होगी घोषणा

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा के लिए प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज शाम 4 बजे MPBSE के भोपाल स्थित मुख्यालय के सभागृह में किया जाएगा।

24 Apr 20248:57:28 AM

MPBSE 10th, 12th Result 2024 Live: इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम लिंक को इन वेबसाइट्स पर एक्टिव किया जाएगा:-

  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpbse.nic.in
  • Jagranjosh.com

24 Apr 20248:29:35 AM

MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: MPBSE ने जारी किया नोटिस

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा की तारीख और समय (Date and Time) को लेकर आधिकारिक विज्ञप्ति MPBSE द्वारा मंगलवार, 23 अप्रैल को जारी की गई।

 

24 Apr 20248:14:46 AM

MPBSE Result 2024 Date & Time Live: आज शाम 4 बजे घोषित होंगे परिणाम