Latest News करियर नयी दिल्ली

ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2021 कल से शुरू,


नई दिल्ली, । ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया कल यानी कि 12, जनवरी 2022 से शुरू हो रही है। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद हाल ही में प्रक्रिया आयोजित कराने वाली मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (Medical Counselling Committee, MCC) ने शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए NEET-PG काउंसलिंग प्रक्रिया 2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, काउंसलिंग चार राउंड में होगी। वहीं कल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जारी शेड्यूल के अनुसर, पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पहला राउंड 12 जनवरी से 17 जनवरी, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद, उन्हें 17 जनवरी तक उपलब्ध विकल्पों में से अपनी कॉलेज वरीयताओं को चुनना और लॉक करना होगा।

संबंधित संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों का वैरीफिकेशन 18 जनवरी से 19 जनवरी, 2022 तक किया जाएगा। इसके बाद 20 और 21 जनवरी को सीट आवंटन प्रक्रिया होगी। वहीं परिणाम 22 जनवरी, 2022 को घोषित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन का दूसरा राउंड 3 से 7 फरवरी तक शुरू होगा। इसके साथ ही परिणाम 12 फरवरी, 2022 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद 24 से 28 फरवरी, 2022 के बीच तीसरी राउंड आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चौथे राउंड का संचालन किया जाएगा।