News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

ओम प्रकाश चौटाला की तिहाड़ जेल से निकले, सजा पूरी होने के बाद हुई है रिहाई


  • नई दिल्ली। इंडियन नेशनल लोक दल INLD) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला दिल्ली के तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं, ओमप्रकाश चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में अपनी सज़ा पूरी करने के बाद रिहा हुए हैं। कोरोना महामारी की वजह से चौटाला पहले ही जेल से बाहर हैं, लेकिन उनकी औपचारिक रिहाई आज 2 जुलाई को हुई है। शुक्रवार सुबह चौटाला तिहाड़ जेल पहुंचे, जहां से रिहाई की औपचारिकता पूरी होने के बाद वो गुरुग्राम में अपने घर के लिए रवाना हो रहे हैं।

शिक्षक भर्ती घोटाले में चौटाला को 2013 में दस साल की सज़ा मिली थी। सज़ा में छूट के प्रावधान की वजह से उनकी सज़ा पूरी हो गई है, चौटाला के स्वागत में हजारों की तादाद में INLD के कार्यकर्ता दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर मौजूद हैं। पांच बार विधायक रह चुके चौटाला 1989 में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे

इंडियन नेशनल लोकदल इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बृहस्पतिवार को चौलाटा की रिहाई के बारे में जानकारी दी थी, उन्होंने कहा था कि चौटाला 10 साल कैद की सजा काट रहे हैं और इस समय पैरोल पर जेल से बाहर हैं। राठी को उद्धृत कर यहां जारी बयान में कहा गया, ” हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला अपने पोते करण चौटाला अभय चौटाला के बेटे) के साथ शुक्रवार सुबह अपनी रिहाई की कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए तिहाड़ जेल जाएंगे। कागजी कार्रवाई करने और रिहाई पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद चौटाला अपने गुरुग्राम स्थित आवास पर जांएगे।”

नफे सिंह राठी ने बताया था कि पूरे राज्य से पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर अपने नेता का स्वागत करने के लिए एकत्र होंगे। राठी ने दावा किया कि इसके साथ ही हरियाणा की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोग बेसब्री से इनेलो सुप्रीमो की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने पिछले महीने आदेश पारित कर कोविड-19 महामारी के चलते जेलों में भीड़ कम करने के इरादे से ऐसे कैदियों की छह महीने की सजा माफ कर दी थी जिन्होंने 10 साल की कैद में से साढे़ नौ साल की सजा काट ली है।