पटना

कटिहार: आंधी तूफान से गर्मा धान, मक्का, मखाना की फसलों का हुआ भारी नुकसान


मनसाही (कटिहार)(आससे)। मनसाही प्रखंड क्षेत्र में विगत रात्रि और आज सुबह आई तेज आंधी तूफान से गर्मा धान तथा मक्का और मखाना की तेयार फसलो को भारी  नुकसान हुआ है। क्षेत्र के किसान मोहम्मद जहांगीर, सजल मिस्र, अब्दुल लतीफ, महबूब आलम, शदेक आली, मोहम्मद इस्लाम, अब्बूबकर आदि  किसान काफी सदमे में हैं।

कहा कि 4 माह पूर्व काफी मेहनत कर गर्मा  धान तथा मक्का की फसल को लगाया 4 माह बीत जाने के बाद  फसल तैयार हो गया है अब कटने की बारी आई तो तेज आंधी-तूफान, वर्षा के बाद  फसल गिर कर बर्बाद हो गया है। क्षेत्र के सभी किसानों ने रोते हुए  सरकार, कृषि विभाग, जिला प्रशासन से अभिलंब फसल क्षति की मुआवजे की मांग की है।