वाराणसी

कमिश्नरीबार असोसिएशन चुनाव


अनिल कुमार अध्यक्ष, अजय कुमार महामंत्री निर्वाचित
दी बनारस कमिश्नरी बार असोसिएशन, वाराणसी मण्डल का वार्षिक चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी तारकेश्वर लाल श्रीवास्तव एवं चुनाव अधिकारी माता प्रसाद, फकरुल इस्लाम, ओंकार राय एवं आशीष कुमार ने बताया कि कुल १०० में से ९३ मत पड़े। चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार पांडेय को ६४ मत, कैलाश नारायण मिश्र को ०७ मत, प्रमोद कुमार जायसवाल को ०५ मत, श्री मदन कुमार को १६ मत मिला। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार पांडेय विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण चंद्र मौर्य को २० मत, जगत नारायण मिश्र को ४६ मत, राजकुमार श्रीवास्तव को २७ मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगत नारायण मिश्र विजयी घोषित हुए। महामंत्री पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव को ४७ मत, आशुतोष कुमार मिश्र को २८ मत एवं महेंद्र कुमार सिंह को १७ मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार महामंत्री पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव विजयी घोषित किए गए। अन्य पद में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मृणाल सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर अरुण कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नाथ सिंह यादव, सांस्कृतिक मंत्री पद पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, पुस्तकालय मंत्री पर रंजन कुमार सिंह, आय-व्यय निरीक्षक पद पर राजू कुमार प्रजापति निर्वाचित किए गए। इसके अलावा प्रबंध समिति के सदस्य गण भी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। जिसमें इंद्र विशाल दीक्षित, ओम नारायण राय, नीरज श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव चौबे, वीरेंद्र कुमार सिंह, राम जी प्रसाद, राघव मूर्ति श्रीवास्तव, भोलानाथ तिवारी, लाल चंद चौबे, हरिद्वार सिंह शामिल रहे।