Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता किच्छा सुदीप आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल


नई दिल्ली, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि लोकप्रिय कन्नड़ फिल्म स्टार सुदीप भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वह केवल भाजपा के लिए प्रचार करेंगे, चुनाव नहीं लड़ेंगे।

खबरों की मानें तो किच्‍चा सुदीप स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में भी शामिल होंगे।

किच्‍चा सुदीप दक्षिण भारतीय फिल्‍मों के ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा का भी एक लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्‍होंने फिल्‍म ‘फूंक’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। सलमान खान की फिल्‍म ‘दबंग 2’ में वह विलेन के रूप में नजर आए थे।

कर्नाटक में एक ही चरण में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। कर्नाटक में भाजपा की सरकार है और वो सत्‍ता में बने रहने के लिए जमकर तैयारियां कर रही है। पार्टी ने इस बार राज्‍य में पूर्ण बहुमत हासिल करने का लक्ष्‍य रखा है।