Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कर्नाटक सीईटी के नतीजे घोषित, 2.1 लाख उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम


नई दिल्ली, । कर्नाटक सीईटी 2022 परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (केईए) ने कर्नाटक एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2022 के नतीजों की घोषणा कर दी है। प्राधिकरण द्वारा कर्नाटक सीईटी 2022 के नतीजों की घोषणा आज यानि शनिवार, 30 जुलाई 2022 को की गई। इसके साथ ही, केईए ने केसीईटी 2022 रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, karresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया है। ऐसे में प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से कर्नाटक सीईटी रिजल्ट 2022 को चेक कर सकते हैं।

कर्नाटक सीईटी रिजल्ट 2022 लिंक

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी केसीईटी 2022 परिणाम के साथ जारी किए गए आकडों के अनुसार कुल 2,10,829 उम्मीदवारों के लिए नतीजों की घोषणा की गई है। इस बार कर्नाटक सीईटी के लिए कुल 2,16,559 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इंजीनियरिंग के लिए कुल 1,71,656 उम्मीदवार, बी फार्मा के लिए 1,74,568 और बीएससी (कृषि) के लिए 1,39,968 उम्मीदवार हैं।

कर्नाटक सीईटी परिणाम 2022 जारी होने के बाद, सभी योग्य उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी, वे कई इंजीनियरिंग, वास्तुकला और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों के लिए राज्य के भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए पात्र होंगे। इंजीनियरिंग के लिए कुल 1,08,698 सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें से 60,000 सरकारी कॉलेज की सीटें हैं, COMEDK कोटे की सीटें 28,000 हैं, 31,634 प्रबंधन कोटे की सीटें हैं और 57,000 सुपरन्यूमेरी कोटा सीटें हैं।