Uncategorized

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक ऑटो लेकर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पर पहुंचा शख्स, Anand Mahindra ने की सराहना


नई दिल्ली, । महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां वह हमेशा अपने ट्वीट के माध्यम से लोगों को मोटिवेट करते रहते हैं। इस क्रम में आनंद महिंद्रा ने 29 जुलाई को जोथी विकनेश (Jothi Viknesh) नाम के एक शख्स की सराहना की, जो दुनिया की सबसे उंची सड़क पर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लेकर पहुंचे थे।

जानिए पूरा मामला

दरअसल Jothi Viknesh इलेक्ट्रिक ऑटो लेकर करीब 18 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित लेह जिले के खारदुंग ला पास पर पहुंच गए, जो दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है। हालांकि, इस तरह की सड़कों पर लोग अक्सर ऑफ-रोड कारें या फिर एसयूवी गाड़ियों से जाना पसंद करते हैं, लेकिन Jothi Viknesh के आत्मबल ने उन्हें इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर से इतने उंचे रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया, जिसको सुनने के बाद हर कोई अचंभित है।

वहीं दूसरी ओर आनंद महिंद्रा भी उस शख्स से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने महिंद्रा ट्रियो इलेक्ट्रिक रिक्शा से इतने ऊपर तक चढ़ाई करने वाले Jothi Viknesh की तारीफ करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

आनंद महिंद्रा ट्वीट

आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है। शेयर वीडियो में बताया गया है कि Jothi Viknesh ने महिंद्रा ट्रियो इलेक्ट्रिक ऑटो से खारदुंग ला पास पहुंचने का कारनामा संभव कर दिखाया है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि धन्यवाद Jothi, ट्रियो को दुनिया के शिखर पर पहुंचाने के लिए।

 

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई शख्स इलेक्ट्रिक ऑटो से यहां तक पहुंच पाया हो। आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं कॉमेंट सेक्शन में दे रहे हैं।