पटना

कलेर: सुशील मोदी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


कलेर। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद को प्रखंड स्थित मेहंदिया में भव्य स्वागत किया गया। जैसा की ज्ञात हो कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के सहारे पटना से औरंगाबाद जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी वाहन को रुकवा कर फ़ूल माला से स्वागत किया। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अमृतराज उपाधयाय ने स्वामी विवेकानंद जी का स्मृति चिन्ह देकर स्वामी जी के बताए गए रास्तों को अपनाने का संकल्प लिया।

वेदांत के आधयात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर सभी युवाओं को चलने का आह्वान किया गया। 2 मिनट के कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के कार्यकलापों का व्याख्यान भी किया गया। इस मौके पर संजय कुमार, कुंदन पाठक, नवलेश बेदुआ, लक्ष्मण कुमार, रामजी कुमार, जितेंद्र साव, नाथुन साव सहित कई लोग उपस्थित थे।