रांची

कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग ने की बैठक


कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग ने की बैठक
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग के चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाईक की अध्यक्षता में कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग की मजबूती एवं कलाकारों की संख्या संगठन में कैसे बढे इस विषय पर बैठक की गई। इसके साथ ही कांग्रेस के द्वारा निर्धारित आजादी के 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रमों की सफलता एवं राज्य सरकार के द्वारा कलाकारों के लिए चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं पर भी मंथन किया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग के चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाईक ने पार्टी के कलाकार बन्धुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में संगठन सर्वोपरी होता है, संगठन की कार्यक्रमों की सफलता एवं उनकी मजबूती से हीं हम पार्टी पदाधिकारियों की मजबूती मिलेगी। कलाकार ही झारखंड की कला-संस्कृति को संरक्षण देते आये हैं। कला-संस्कृति हमारी पहचान है, हमारा अभिन्न अंग है। इसे संभाल कर रखना होगा। कांग्रेस पार्टी कलाकारों के साथ खड़ी है बस उनकी राह में हमलोगों को मजबूती के साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कलाकारों की जो भी समस्याएं है उसे कांग्रेस पार्टी में सूचीबद्ध कर लिया है और उक्त सूची को जल्द ही पार्टी माध्यम से राज्य सरकार का अवगत कर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पंकज राय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पंकज राय, राज मौर्या, अंशु कुमार, सलोनी मोनिका तिर्की, राजेश कच्छप विलशन टोप्पो, नेल्सन तिर्की आदि शामिल थे।