News TOP STORIES उत्तर प्रदेश कानपुर राष्ट्रीय लखनऊ

कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम ने की अगवानी,


  1. कानपुर, । राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द सुबह करीब 11:07 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरे, उनके साथ पत्नी सविता कोविन्द भी मौजूद रहीं। यहां पर पहले से उपस्थित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की और पुष्प भेंट किया। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री नीलिमा कटियार और महापौर प्रमिला पांडे समेत भाजपा कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष वीना आर्य पटेल समेत करीब 16 लोगों ने भी शिष्टाचारी भेंट की। करीब दस मिनट बाद राष्ट्रपति का काफिला मेहरबान सिंह पुरवा में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री भी हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रपति का काफिला पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित चौधरी हरमोहन सिंह पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट पहुंचा। यहां पर चौधरी राम गोपाल यादव और चौधरी हरमोहन सिंह यादव की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रपति मंचासीन हुए हैं। मंच पर उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह, उनके बेटे मोहित यादव भी हैं।

कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति शाम पांच बजे से सर्किट हाउस में लोगों से मिलेंगे, जिनमें चिकित्सक, समाजसेवी, उद्यमी और उनके पुराने मित्र शामिल हैं। दूसरे दिन राष्ट्रपति हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करेंगे। राज्यपाल भी विश्वविद्यालय में उनके साथ रहेंगी। 25 नवंबर को राष्ट्रपति एक बजे चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

25.55 घंटे शहर में रहेंगे राष्ट्रपति : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शहर में 25.55 घंटे रहेंगे। राष्ट्रपति बुधवार को सुबह 11.05 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अगले दिन गुरुवार को एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से 11.35 बजे मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। 12.50 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे और एक बजे सिविल एयरोड्रम के लिए उड़ान भरेंगे। 1.20 बजे वहां पहुंचेंगे और फिर सर्किट हाउस आ जाएंगे। अगले दिन 10.45 बजे एचबीटीयू जाएंगे। वहां से 12.50 बजे चकेरी एयरपोर्ट जाएंगे और एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

24 नवंबर

-सुबह 9.45 बजे : दिल्ली से चलेंगे और 11.05 बजे चकेरी एयरपोर्ट आएंगे।

-11.35 बजे : मेहरबान सिंह का पुरवा के लिए निकलेंगे और 11.50 बजे पहुंचेंगे।

-12.50 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। एक बजे वहां से चलेंगे और 1.20 बजे सिविल एयरोड्रम आएंगे।

-1.30 बजे : सिविल एयरोड्रम से चलेंगे और, 1.40 बजे सर्किट हाउस आएंगे। पांच बजे से अपनों से मिलेंगे।

25 नवंबर

10 बजे : सर्किट हाउस से सिविल एयरोड्रम जाएंगे। 10.10 बजे वहां पहुंचेंगे।

10.25 बजे : एयरोड्रम से हेलीकाप्टर से एचबीटीयू जाएंगे। 10.45 बजे एचबीटीयू पहुंचेंगे।

11.20 बजे : 12.20 बजे तक एचबीटीयू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

12.30 बजे : एचबीटीयू से चकेरी एयरपोर्ट जाएंगे। 12.50 बजे पहुंचेंगे।

1.00 बजे : चकेरी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।