News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

काबुल में गुरुद्वारे पर हमला करने वाले सभी आतंकी ढेर, बम विस्फोट में दो लोगों की गई जान


काबुल। काबुल में करता परवान गुरुद्वारे पर आज एक आतंकी हमला हुआ है।आतंकियों ने वहां दो बम विस्फोट किए और उसके बाद लोगों को बंधक बना लिया था। आतंकियों ने गुरुद्वारे में लगातार गोलिबारी भी की। टोलो न्यूज के अनुसार आतंकवादियों ने प्रवेश द्वार के पास एक बम विस्फोट किया और फिर इमारत में धावा बोल दिया। इस हमले में दो की मौत हो गई है जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। इस बीच भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वह घटना पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि हमला 8 बजकर 30 मिनट पर हुआ था। हमले के बाद तालिबानी सैनिक लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। इस हमले में 3 सैनिक घायल बताए जा रहे हैं।

Terrorist attack on Gurdwara in Kabul;

  • काबुल आतंकी हमले के सभी हमलावर मारे गए

    आंतरिक मंत्रालय ने हमलावरों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी दिए बिना बताया कि सभी हमलावर मारे गए। MoI ने पहले के एक बयान में कहा था कि कई आतंकियों ने सुबह ग्रेनेड का इस्तेमाल कर हमला किया था।

  • आइएस ने किया था हमला

    अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफाय ताकोर ने कहा कि इस घटना में इस्लामिक स्टेट के एक सदस्य और एक अफगान हिंदू नागरिक की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए।

  • Punjab CM भगवंत मान ने भी की हमले की निंदा

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्होंने  काबुल के गुरुद्वारा करता परवन में आतंकवादियों द्वारा किए गए बर्बर और भीषण हमले को लेकर पीएम मोदी से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सहायता का आग्रह किया है।

  • एक कार में भी हुआ बम विस्फोट

    अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि वहां ग्रेनेड विस्फोट हुआ है।उन्होंने कहा कि कुछ मिनट बाद क्षेत्र में एक कार बम विस्फोट हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

  • सुखबीर बादल की पीएम से अपील

    काबुल के गुरुद्वारा करता परवान पर हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने भी कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर गुरुद्वारे में मौजूद सभी लोगों की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी से सहायता की अपील की है।

  • मार्च 2020 में भी हुआ था हमला

    बता दें कि मार्च 2020 में भी काबुल के केंद्र में एक प्रमुख गुरुद्वारे पर हमला हुआ था। इस हमले में कम से कम 25 लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए थे। यह  देश में अल्पसंख्यक सिख समुदाय पर सबसे घातक हमलों में से एक था।

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर का आया बयान

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा करते परवन पर हुए कायरतापूर्ण हमले की सभी को कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए। हमले की खबर मिलने के बाद से हम घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं।

  • 11:49 AM, 18 Jun 2022

    इस्लामिक स्टेट ने पिछली बार किया था हमला

    खुरासान प्रांत में इस्लामिक स्टेट के नाम से जाने जाने वाले इस्लामिक स्टेट समूह ने अतीत में अफगानिस्तान की मस्जिदों और अल्पसंख्यकों पर हमलों किए थे। माना जा रहा है कि यह हमला भी उसने ही किया है।

  • 11:23 AM, 18 Jun 2022

    हमले में अब तक 28 लोग घायल हुए

    टोलो न्यूज के अनुसार कई लोगों को इस हमले में चोटें आईं है और कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया। कुछ महिलाओं के पैरों में छर्रे लगे हैं। काबुल के आपातकालीन अस्पताल के अनुसार 28 लोग घायल हो गए हैं।

  • 11:00 AM, 18 Jun 2022

    3 लोग बाहर आए, 3 तालिबानी सैनिक घायल

    गुरुद्वारे में भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे आतंकी हमले की जानकारी सामने आई है। इस बीच 3 लोग फिलहाल बाहर आ गए हैं, उनमें से 2 को अस्पताल भेजा गया। हमले के चलते 3 तालिबानी सैनिक घायल हो गए हैं। दो हमलावरों को तालिबान सैनिकों ने घेर लिया है।

  • 10:44 AM, 18 Jun 2022

    2 हमलावर गुरुद्वारा परिसर के अंदर

    जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा परिसर के अंदर 2 विस्फोट हुए और गुरुद्वारा से जुड़ी कुछ दुकानों में आग लग गई है। माना जा रहा है कि कम से कम 2 हमलावर गुरुद्वारा परिसर के अंदर हैं और तालिबान उन्हें जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रहा है।

  • 10:41 AM, 18 Jun 2022

    मरने वालों की संख्या 2 हुई

    काबुल के गुरुद्वारे पर आतंकी हमले के बाद वहां हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच लगातार गोलीबारी के चलते दो लोगों की मौत हो गई है।

  • गुरुद्वारा के गार्ड की मौतः मनजिंदर सिंह सिरसा

    काबुल हमले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने बताया है कि आतंकियों की गोलीबारी में वहां के गार्ड की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 3 लोग गुरुद्वारे से निकल चुके हैं, जिनमें से 2 को अस्पताल भेजा गया है। गुरुद्वारा के गार्ड की गोलियों से मौत हो गई। माना जा रहा है कि 7-8 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं।

  • कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सरकार को सिखों की मदद करने को कहा

    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने काबुल में हुए हमले को लेकर सरकार से मदद की मांग की है। उन्होंने गुरुद्वारे पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की है और भारत सरकार से अफगानिस्तान में शेष सिखों को निकालने को कहा है।

  • भारतीय विदेश मंत्रालय कर रहा स्थिति की निगरानी

    काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले के बाद भारत के विदेश मंत्रालय का भी बयान सामने आया है। मंत्रालय ने कहा कि हम पवित्र गुरुद्वारे पर हमले के बारे में रिपोर्टों के बारे में बहुत चिंतित हैं और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

  • गुरुद्वारे से लगातार आ रही गोलीबारी की आवाज

    अफगानिस्तान में काबुल शहर के करते परवान इलाके में गुरुद्वारे पर हुए धमाकों के बाद लगातार गोलीबारी की आवाज सुनी गई। वहां आग लगने के चलते धुएं का गुबार उठ रहा है।