News TOP STORIES उत्तर प्रदेश कानपुर नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

घोषित हुए यूपी बोर्ड हाई स्कूल के नतीजे, इन लिंक से करें चेक, 88.18 फीसदी पास, प्रिंस पटेल टॉपर


  1. नई दिल्ली, । : यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित 47 लाख परीक्षार्थियों के लिए यादगार दिन है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की इस वर्ष आयोजित हाई स्कूल (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज, 18 जून 2022 को कर दी गई है। इस क्रम में 10वीं के नतीजे पहले घोषित कर दिए गए हैं। जारी आकड़ों के अनुसार, 88.18 फीसदी 10वीं में, 91.69 फीसदी 12वीं में सफल। प्रिंस पटेल टॉपर हैं। परिषद द्वारा शुक्रवार, 17 जून 2022 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा दोपहर 2 बजे और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। 
  • UP Board 10th Result 2022: कानपुर के प्रिंस पटेल टॉपर

    इस बार की हाई स्कूल परीक्षाओं नें प्रिंस पटेल टॉपर बने हैं। वे कानपुर के हैं। उन्हें 97.5 फीसदी अंक मिले।

  • 02:08 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th Result 2022: 88.18 फीसदी 10वीं में, छात्राएं आगे

    88.18 फीसदी 10वीं में सफल हुए हैं। गौतम बुद्ध नगर जिले के छात्र-छात्राएं सबसे आगे। इस बार की परीक्षाओं में 91.69 फीसदी और छात्र 85.25 फीसदी सफल।

  • 02:05 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: घोषित हुआ परिणाम 10वीं का

    यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर या नीचे दिए गए लिंक देखें।

  • 01:46 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: हाई स्कूल के 27 लाख छात्रों का इंतजार होगा समाप्त

    यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कुछ ही मिनट में कर दी जाएगी। इसके बाद 27 लाख स्टूडेंट्स अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

  • 01:32 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: बुकमार्क करें इन वेबसाइट्स को

    हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स कुछ वेबसाइट को बुकमार्क करके परिणाम आसानी से देख सकते हैं। ये वेबसाइट निम्नलिखित हैं-

    • 1:23 PM, 18 Jun 2022
  • UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: क्या करें अगर न दिखे परिणाम

    यदि परिणाम एक बार में नहीं दिखता या कोई भी अपडेट न दिखे तो छात्रों को कुछ देर बाद प्रयास करना चाहिए। कई बार नतीजे तकनीकी समस्या के चलते नहीं दिखते हैं। इसके अतिरिक्त जागरणजोश पर भी परिणाम देख सकते हैं।

  • 01:15 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

    स्टूडेंट्स को अपना यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को एक ही बार में चेक करने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले दोबार चेक कर लेना चाहिए। कई बार परीक्षार्थी जल्दबाजी में गलत रोल नंबर भर देते हैं।

  • 01:03 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी टॉपर्स की घोषणा

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के दौरान इस साल के टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की जाएगी। पिछली बार महामारी के चलते बाधित परीक्षाओं और वैकल्पिक मूल्यांकन के चलते टॉपर घोषित नहीं किए गए थे।

  • 12:57 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी, परिणाम जल्द

    UPMSP द्वारा हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट की घोषणा के लिए आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिणाम किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।

  • 12:29 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: फेल हो जाएं तो करें यह काम

    यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में यदि किसी छात्र या छात्रा को उनकी अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है तो वे सबसे पहले तो अपनी कॉपियों की जांच के लिए आवेदन करें। साथ ही, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। यदि इससे अंकों में सुधार नहीं होता है तो छात्र अंक सुधार परीक्षा यानि सप्लीमेंट्री एग्जाम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसका आयोजन अगस्त-सितंबर माह के दौरान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर विजिट करें।

  • 12:18 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: जानें स्क्रूटिनी के जरूरी नियम

    असंतुष्ट छात्र-छात्राएं अपनी कॉपियों की फिर से जांच या फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन करेंगे। हालांकि, बाद में यदि उनके प्राप्तांको में संशोधन होता है तो नये अंक ही मान्य होंगे। इसका अर्थ है कि यदि प्राप्तांक घट जाते हैं तो छात्रों के लिए नये अंक ही मान्य होंगे।

  • 12:08 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: यदि कम मार्क्स आए तो करें यह काम

    UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद परिणाम परीक्षार्थी ऑनलाइन चेक करें। यदि अपने किसी एक विषय या एक से अधिक विषयों के प्राप्तांकों से असंतुष्ट होते हैं अपनी कॉपियों के फिर से जांच या फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर निर्धारित तारीख के भीतर और निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए आवेदन करना होगा।

  • 12:01 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: काम न करें वेबसाइट तो यहां करें चेक

    अत्यधिक यूजर्स की संख्या के चलते परिणाम घोषित होने के बाद यदि वेबसाइट ओपन नहीं होती है तो परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजोश पर देख सकेंगे

  • UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: इन विकल्पों से देखें 10वीं, 12वीं के नतीजे

    यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने के बाद परिणाम चेक करने के लिए लिंक को UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और उत्तर प्रदेश राज्य के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।