लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कारावासों की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं चुस्त-दुरूस्त बनाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निर्माणाधीन कारागारों के निर्माण कार्यो में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हे प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराये जाने के भी निर्देश दिये हैं। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में आज गृह विभाग के सभागार में कारागार विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में कारागार विभाग के कार्यो की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई। बैठक मे निर्देश दिये गये कि जिन कारागारों का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत से अधिक हो चुका है, उन्हें पूर्ण कराते हुये अभियान चला कर टेक ओवर का कार्य आगामी दो माह में अवश्य पूर्ण कर लिया जाये। उल्लेखनीय है कि कारागारों की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त व सुदृढ करने हेतु कारागार विभाग के अन्तर्गत कुल 168 निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। कारागार विभाग की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त बनाये जाने हेतु प्रदेश की कारागारों में जेल वार्डर के रिक्त पदों के सापेक्ष पी0ए0सी0 के 823 आरक्षियों को 2 वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर कारागार विभाग में तत्काल तैनात किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। मैरिट बेस ऑनलाइन स्थानान्तरण सिस्टम प्रणाली के तहत किये जाने वाली कार्यवाही को भी 15 दिन में पूर्ण किये जाने के निर्देश बैठक में दिये गये हैं। नवनिर्मित कारागारों के लिए जरूरी पदों के सृजन की कार्यवाही को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में जानकारी दी गयी कि भारत सरकार द्वारा प्रदेश की कारागारों में बॉडी वार्म कैमरे लगाये जाने हेतु 80 लाख रूपये की धनराशि दी गयी है, जिसका शत-प्रतिशत समय से उपयोग किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
Related Articles
प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट,
Post Views: 561 बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की जोड़ी वाली फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गयी है। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका और राजकुमार के साथ गौरव आदर्श लीड रोल में नजर आए हैं। प्रियंका […]
पहले महिला बनकर दिए Gold के उपहार, फिर ठग लिए 30 लाख; हनीट्रैप का हैरतअंगेज मामला आया सामने
Post Views: 509 बालासोर (ओडिशा), ओडिशा के बालासोर से हनीट्रैप का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जिला पुलिस की साइबर शाखा ने दिल्ली में एक नाइजीरियाई को एक व्यक्ति से कथित तौर पर 30 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस नाइजीरियाई शख्स ने हनीट्रैप से इस व्यक्ति को […]
काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प पर संपूर्ण राष्ट्र की प्रतिक्रिया से सबक ले कांग्रेस
Post Views: 1,025 विगत 13 दिसंबर को सदियों की थकन, टूटन को झटककर काशी तैयार थी। काशी विश्वनाथ मंदिर के नवनिर्मित गलियारे का लोकार्पण होने वाला था। उत्साह की, उल्लास और स्वाभिमान की संकल्प यात्र, हिंदू संस्कृति के गर्वीले उद्घोष के साथ चलने को तैयार थी काशी। उधर, एक दिन पहले राजस्थान में महंगाई, कानून-व्यवस्था […]