News TOP STORIES उत्तर प्रदेश कानपुर नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल मध्य प्रदेश मनोरंजन महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर नम हुईं आंखें, राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा- बेहद दुखद है असामयिक निधन


  1. नई दिल्ली, । भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। 58 साल के राजू लगभग 40 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे और जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल में जिम में एक्सरसाइज करते हुए राजू गिर पड़े थे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद एम्स में भर्ती करवाया गया था। राजू डॉक्टरों की निगरानी में लगातार वेंटिलेटर पर थे। उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव होता रहा था, मगर होश नहीं आया। हालांकि, परिवार और डॉक्टरों ने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। राजू के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गयी है। चाहने वाले और दोस्त उन्हें याद करते भावुक हो रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजू अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गये हैं। राजू भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में स्टैंडअप कॉमेडी के पुरोधा माने जाते थे। उन्होंने फिल्मों के साथ टीवी और कॉमेडी शोज में खूब काम किया था। 

02:43 PM, 21 Sep 2022

  • राजू श्रीवास्तव को भाई की बारात में हुआ था पहली नजर का प्यार

    राजू श्रीवास्तव को भाई की बारात में हुआ था पहली नजर का प्यारl हालांकि उन्हें 12 साल तक पापड़ बेलने पड़े थे तब उनकी शादी हो पाई थीl

  • 02:41 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके पुराने वीडियो को वायरल कर दे रहे है श्रद्धांजलि

    राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके पुराने वीडियो को वायरल कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैl

  • 02:32 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव को फैंस भी नम आंखों से दे रहे हैं विदाई

    राजू श्रीवास्तव को फैंस भी नम आंखों से विदाई दे रहे हैंl

  • 02:29 PM, 21 Sep 2022

    क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी दी है भावभीनी श्रद्धाजंलि

    राजू श्रीवास्तव को सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धाजंलि क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी दी हैl

  • 02:27 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर गमगीन हुईं शिल्पा शेट्टी, लिखा, ‘जल्दी चले गए’

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर शिल्पा शेट्टी गमगीन हो गई हैl इसके अलावा उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर दुख भी जताया हैl

  • 02:24 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर पीयूष गोयल ने भी दुख जताते हुए संवेदनाएं प्रकट की है

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए पियूष गोयल ने हंसाने के लिए आभार भी व्यक्त किया हैl

  • 02:21 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जताया दुख

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दुख जताया हैl उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार सुनकर नि:शब्द हूँ। राजू श्रीवास्तव जी ने हास्य कला की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी।शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों एवं प्रशंसको के साथ है।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

  • 02:18 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव सामजिक विषयों पर भी मुखरता से रखते थे अपनी बात

    राजू श्रीवास्तव सामजिक विषयों पर भी अपनी बात मुखरता से रखते थेl

  • 02:09 PM, 21 Sep 2022

    काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी शोक प्रकट किया

    काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी शोक प्रकट किया हैl उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है। अपनी हास्यपूर्ण प्रस्तुतियों से, दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की उनमें विलक्षण प्रतिभा थी। उनके प्रभाव से भारत में हास्य के मंचन को नई पहचान मिली। उनके परिवार एवं प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएँ।

  • 02:04 PM, 21 Sep 2022

    गुरुवार को होगा राजू का अंतिम संस्कार

    कॉमेडियन के परिवार के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 9.30 बजे किया जाएगा। राजू का पार्थिव शरीर उनके द्वारका स्थित आवास पर ले जाया जाएगा।

     

  • 01:59 PM, 21 Sep 2022

    कॉमेडियन सुनील पाल बोले- अलविदा राजू भाई, जल्दी मिलते हैं

    राजू के निधन से उनके साथी कलाकार काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया के जरिए अफसोस जाहिर कर रहे हैं। सुनील पाल राजू के करीबियों में शामिल थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए शोक जताते हुए कहा कि खबर पर यकीन नहीं हो रहा। बता दें, सुनील सोशल मीडिया के जरिए राजू की सेहत का अपडेट भी दे रहे थे।

  • 01:51 PM, 21 Sep 2022

    कृष्णा अभिषेक ने राजू को दी श्रद्धांजलि

    राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरे थे। इस शो के कलाकारों से राजू का खास नाता रहा है। कृष्णा अभिषेक ने राजू के निधन पर शोक जताया और इंस्टा स्टोरी में लिखा- आपकी बहुत याद आएगी, राजू भाई।

     

  • 01:35 PM, 21 Sep 2022

    सुनील ग्रोवर ने जताया शोक, कहा- बहुत जल्दी चले गये

    कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव के निधन पर पूरा देश दुखी है। उनके साथी कलाकारों के दुख का तो कहना ही क्या। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार याद किया जा रहा है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए राजू को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने लिखा- उन्होंने पूरे देश को हंसाया। यह दुखद है कि वो इतनी जल्दी चले गये।

  • 01:25 PM, 21 Sep 2022

    अनुपम खेर ने लिखा – समूचे देश की हंसी थम सी गयी है

    एक्टर अनुपम खेर राजू श्रीवास्तव के निधन से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, हमारे प्यारे राजू श्रीवास्तव! तुम्हारे जाने से समूचे देश की हंसी थम सी गयी है! खिलखिलाहट में वो गूंज नहीं रही! इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की! बहुत याद आओगे दोस्त! वो तुम्हारा ज़ोरदार ठहाका। वो तपाक से गले लगना। वो कंधे पर हाथ रखकर साइड पे ले जाकर अपना नया जोक सुनाना। हँसाते हुए रुला कार चले गये! ओम् शांति!

  • 01:21 PM, 21 Sep 2022

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए लिखा, राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। मैं, यूपी के लोगों की ओर से, प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ।

  • 01:18 PM, 21 Sep 2022

    शेखर सुमन ने कई शो में किया राजू श्रीवास्तव को जज

    शेखर सुमन ने दूसरा ट्वीट कर लिखा, राजू एक जिंदादिल सबसे मजेदार आदमी थे। हम सब उन्हें हमेशा याद करेंगे। मुझे कई शो में उन्हें जज करने का सौभाग्य और सम्मान मिला था, जिसमें द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” का नाम भी शामिल है, इस शो ने उन्हें अकल्पनीय ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वह अद्वितीय थे।

  • 01:17 PM, 21 Sep 2022

    राज एंड डीके ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि

    जानी-मानी निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनकी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, मगर कुछ लिखा नहीं।

  • 01:03 PM, 21 Sep 2022

    राजू के निधन से दुखी अक्षय कुमार ने कहा- जिंदगी भर खूब हंसाया

    राजू श्रीवास्तव को सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। अक्षय कुमार ने लिखा कि जिंदगी भर बहुत हंसाया राजू भाई तुमने। भगवान से प्रार्थना है, सदगति मिले।

  • 12:59 PM, 21 Sep 2022

    विधानसभा में रखा गया 2 मिनट का मौन

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के सम्मान में उत्तर प्रदेश विधान सभा में 2 मिनट का मौन रखा गया। कॉमेडियन का निधन बुधवार को 58 वर्ष की आयु में हो गया।

  • 12:55 PM, 21 Sep 2022

    रवि किशन ने राजू श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि

    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, अब आप जैसा कोई दूसरा नहीं होगा एक बेहतरीन कॉमेडी कलाकार, नेता प्रिय राजू श्रीवास्तव जी हम सबको हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए l आप बहुत याद आएंगे, विनम्र श्रद्धांजलि।