पटना

किन्नर बहनों ने भी बांधी राखी


(आज शिक्षा प्रतिनिधि)

पटना। बिहार में पहली बार गरिमा गृह में लैंगिकता की बंधनों को तोड़ते हुए ट्रांसजेंडर महिला और ट्रांसजेंडर पुरुष आपस में रक्षाबंधन के अटूट बंधन को राखी की डोर से बांधा।

ट्रांसजेंडर महिला अनुप्रिया सिंह और रानी तिवारी ने ट्रांसजेंडर पुरुष अभिनव कुमार को रक्षाबंधन के पावन उत्सव पर राखी के बंधन से भाई बहन के अटूट रिश्ते मे बांधा। लैंगिकता के बंधन हमारे किन्नर समुदाय में अपनी अंर्तमन की महिला पहचान को स्वीकारने में बेड़ियां जकड़ती हैं। इन बेड़ियों को तोड़ने में ट्रांसजेंडर महिला और ट्रांसजेंडर पुरुष भाई बहन के रिश्ते में अपने आप को स्वीकारना झिझक से भरी होती है। परंतु इन बेड़ियों, जकड़नो और झिझक को तोड़ते हुए अनुप्रिया सिंह, रानी तिवारी ने अपने ट्रांसजेंडर पुरुष भाई को राखी के बंधन ने बांधा। खुशियां दामन फैलाए बैठी हुई होती है, तो भाई-बहन के रिश्ते दिल से बनते हैं।

राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद एवं बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य तथा दोस्तानासफर की सचिव रेशमा प्रसाद ने बताया कि गरिमा गृह ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय द्वारा खोला गया है, जहां सम्मान की एक-एक सीढ़ी ट्रांसजेंडर समुदाय प्राप्त कर रहा है। इस समुदाय की माने, तो हजारों वर्षों से ट्रांसजेंडर समुदाय को वह सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है, जिसे भारत सरकार की नयी दिशा दी है। ट्रांसजेंडर समुदाय का भी हक और सम्मान मिला है,  ताकि वे ट्रांसजेंडर जीवन लैंगिकता की दुराग्रहों से आजाद हो सकें।