पटना

किसान आंदोलन को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखते : नीतीश


(आज समाचार सेवा)

पटना। किसान आंदोलन के परिपेक्ष्य में पूछे गये सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग पहले इसको लेकर बोल रहे हैं। यह कुछ इलाकों की समस्या है। केंद्र सरकार ने किसानों से कई बार बात की है। बिहार सरकार ने किसानों के लिय काफ काम किया है। यहां प्रोक्योरमेंट काफी हो रहा है, इससे किसानों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसान आंदोलन को काई चुनाव और राजनीति से जोड़ता है तो यह उन लोगों का काम है, इस बारे में हमें कुछ भी नहीं कहना है। सभी को राजनीति करने का अपना-अपना तौर तरीका है। हम इसको राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखते हैं। जनता की भलाई और राज्य के विकास को लेकर हमलोग काम करते हैं। बिहार में उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है। इससे किसानों को लाभ हुआ है। हमलोग शुरू से ही कृषि रोड मैप बनाकर काम कर रहे हैं। हमलोग काम में विश्वास करते हैं प्रचार-प्रसार में नहीं।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने अधिक वर्षापात और बाढ़ के संबंध में कहा कि हमलोग ये बार-बार कह रहे हैं कि जो छोटी नदियां है उसको जोड़ेंगे तो पानी का बचाव होगा, आगे के लिए अच्छा होगा। जल संसाधन विभाग इसके लिए अध्ययन कर रहा है। इसको लेकर जो भी संभव होगा वह करेंगे। सितंबर माह में भी बाढ़ की संभावना बनी रहती है। इसको लेकर सचेत रहना है। आज से एक सप्ताह पहले बाढ़ प्रभावित लोगों का जो आकलन किया गया था उसके अनुसार लगभग ५७ लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सबके लिए राहत का काम हमलोग करवा रहे हैं। कहीं तो बहुत तेजी से पानी बढ़ा और फिर घटा है, लेकिन अभी कैसे कह सकते हैं कि पानी फिर नही बढ़ेगा। सचेत तो रहना ही है।

बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने आयी केंद्रीय टीम को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कहीं भी फ्ïलड होता है तो राज्य सरकार की तरफ से केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाती है। हमलोग तो अपनी तरफ से लोगों की मदद के लिए काम कर ही रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की टीम आकर देखेगी और देखकर लगेगा कि यहां मदद करनी चाहिए तो मदद मिलेगी। ये हर साल रिक्वेस्ट किया जाता है कि आकर देख लीजिए कि कितना ज्यादा इलाका प्रभावित हुआ है सितंबर महीना में भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि साउथ बिहार में अनेक जगहों पर नुकसान हुआ है। उन सब जगहों पर जो मदद पर नजर रखी जा रही है। जो सूखे से पीडि़त होंगे उनकों भी हमलोग सहायता देंगे इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन अभी ऐसी कोई सूचना नहीं आयी है।