News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- खेत और देश की रक्षा में आज भी खरे हैं किसान


  • नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र को घेरने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को उन्होंने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया।

ट्वीट कर उन्होंने कहा-

खेत-देश की रक्षा में

तिल-तिल मरे हैं किसान

पर ना डरे हैं किसान

आज भी खरे हैं किसान।

अपने इस ट्वीट में उन्होंने किसान आंदोलन दौरान अब तक 500 किसानों की मौत होने का भी दावा किया। राहुल ने दावा किया कि किसान विरोध प्रदर्शन में अब तक 500 किसानों की जान जा चुकी है।

6 महीनों से जारी किसान आंदोलन

बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से किसान आंदोलन जारी है। कृषि कानूनों के निरस्तीकरण की मांग के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान लंबे समय से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं।