Latest News नयी दिल्ली

किसान काला दिवस: कृषि कानूनों के खिलाफ काले झंडे, टिकैत ने चेताया


  • नई दिल्ली। केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर अपने आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर कृषक संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत ‘काला दिवस’ पर पंजाब और हरियाणा में किसानों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए, केंद्र सरकार के पुतले फूंके और प्रदर्शन किया। इसके साथ ही किसान नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार को चेताते हुए कहा है कि किसान आंदोलन कानून वापसी तक रुकने वाला नहीं है। यह लगातार जारी रहेगा। यूपी चुनाव से लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव तक किसान अपनी मांगों पर अड़ा रहेगा। वहीं स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने पीएम मोदी से सात सवाल पूछे हैं।

पंजाब में अमृतसर,मुक्तसर, मोगा, तरनतारन, संगरूर और बङ्क्षठडा समेत कई स्थनों पर प्रदर्शनकारी किसानों ने भाजपा नीत सरकार के पुतले फूंके। मुक्तसर जिले के बादल गांव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी अपने घर पर काला झंडा लगाया और केन्द्र सरकार से प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग स्वीकार करने की अपील की।