News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी वाली खबर को दिल्ली पुलिस ने बताया फर्जी, DCP ने दी जानकारी


  • केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को रफ्तार देने के लिए किसानों द्वारा अलग-अलग तरीके आजमाएं जा रहे हैं। वही आज किसान पूरे देश में ‘खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ ‘दिवस के रूप में ‘खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ दिवस मना रहे हैं।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबरों को शनिवार को फर्जी बताया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने ट्वीट किया, फर्जी खबर! राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से संबंधित खबर झूठी है।

कृपया ऐसी फर्जी खबरों/ट्वीट से दूर रहें। इस तरह की झूठी खबरें/ट्वीट फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने भी बताया कि टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मलिक ने कहा, पुलिस ने टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया था।

वह अब भी गाजीपुर में विरोध स्थल पर है, जहां कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। विरोध स्थल पर संघर्ष की कोई स्थिति नहीं है। दिल्ली पुलिस ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के विरोध मार्च की संभावना के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसानों के प्रतिनिधि विभिन्न राज्यों के राज्यपालों को 26 जून को ज्ञापन सौंपेंगे। दिल्ली का राज निवास सिविल लाइंस इलाके में स्थित है।