News TOP STORIES उत्तर प्रदेश लखनऊ

किसान सम्मेलन में CM योगी ने की गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की घोषणा,


  1. लखनऊ, : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। प्रदेशभर से आए किसानों को संबंधित करते हुए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बहुप्रतीक्षित गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी की घोषणा की। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ना के समर्थन मूल्य जो पहले 325 था उसे बढ़ा दिया गया है। अब गन्ने का समर्थन मूल्य 350 रुपए है। बता दें, विगत तीन साल से अधिक समय से गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी।

किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए रविवार 26 सितंबर को सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के एजेंडे में किसान नहीं था। पिछली सरकारों ने यूपी की चीनी मिलों को बेचने का पाप किया था, जिसकी भरपाई बीजेपी की सरकार ने की। आज किसान सरकार के एजेंडे में शामिल है। उन्होंने बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के हितों में कोई फैसला नहीं लिया। लेकिन हमने सरकार बन के बाद गन्ना किसानों के लिए कई कदम उठाए गए। कहा कि पुरानी सरकारों ने जिन चीनी मिलों को बेच दिया या बंद कर दिया था। उन्हें बीजेपी की सरकार ने फिर से शुरू करने का काम किया।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार बनी तो गन्ना किसानों का काफी बकाया था। गन्ने का रकबा लगातार घटता जा था। चीनी मालिकों से मिलकर बंद पड़ी मिलों को शुरू किया गया। सरकार ने 119 चीनी मिलों को शुरू करने का काम किया। कहा कि सपा और बीएसपी सरकारों ने गन्ना किसानों के साथ काफी मजाक किया। दोनों सरकारों के पाप की वजह से किसान आत्म हत्या करने के लिए मजबूर हो गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा किसानों को गुमराह करने का काम किया। हमेशा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया। हमारी सरकार में किसान ने आत्महत्या नहीं की।