Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

केजरीवाल को ED के समन पर नीतीश कैबिनेट के मंत्री नाराज


 पटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आईएनडीआईए गठबंधन (I.N.D.I.A) में शामिल आम आदमी पार्टी के साथ मंगलवार को एकजुटता दिखाई है। राजद के बाद जदयू ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejariwal) को ईडी (ED) की ओर से समन दिए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर जेडीयू के नेताओं का बयान सामने आया है। जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की कैबिनेट के दो मंत्रियों ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

न्यायालय सब चीजें देखेगा : अशोक चौधरी

मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने कहा कि बार-बार कहा जा रहा है कि यह राजनीति से प्रेरित है। जो लोग विपक्ष में हैं, उन पर कार्रवाई हो रही है। हमें लगता है कि आने वाले समय में न्यायालय इस सब चीजों को देखेगा।

वहीं, दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री संजय झा (Sanjay Jha) ने इस मामले में कहा कि यह मामला कोर्ट में है। हम लोग यही चाहते हैं कि जो भी सवाल उठ रहे हैं ईडी और इनकम टैक्स पर वो जरूर पारदर्शी होना चाहिए।

राजद सांसद झा ने भी दी प्रतिक्रिया

राजद सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) ने इस मामले में कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) को ईडी का नहीं भाजपा का नोटिस मिला है।

उन्होंने कहा कि हमने-विपक्षी दलों ने ईडी, सीबीआई, आईटी बोलना बंद कर दिया है। विपक्ष के नोताओं ने तय कर लिया है कि हमें सिर्फ भाजपा से नहीं इन संस्थाओं से भी लड़ना है।