Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

केरल में मानसून की एंट्री को लेकर IMD की नई डेटलाइन, जानें- कब से शुरु होगी बारिश


नई दिल्ली, । देश में मानसून पहुंचने की खबर का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने के पूर्व के अनुमान के विपरीत मौसम विभाग ने कहा कि मानसून एक जून तक कभी भी पहुंच सकता है और स्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

देशभर में खेतीबाड़ी के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की खबर का बेसब्री से इंतजार रहता है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे मालदीव और लक्षद्वीप के इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। इस हफ्ते के दौरान मानसून के केरल पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। मानसून के आगमन में विलंब के बारे में पूछे जाने पर विभाग के एक वरिष्ठ विज्ञानी ने कहा कि 27 मई के पूर्व के अनुमान में चार दिन आगे-पीछे होने का अनुमान भी व्यक्त किया गया था।