News TOP STORIES उत्तराखण्ड नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Uttarakhand रेस्क्यू ऑपरेशन पर सीएम धामी ने दिया बड़ा अपडेट देखें वीडियो –


उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने को लेकर रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। मंगलवार को विशेषज्ञों की निगरानी में पाइप डालने का काम जारी है। आज बचाव दल को बड़ी सफलता मिली है। अब मजदूरों तक खाना भी पहुंचा जा रहा है और दूसरी ओर पहली वीडियो भी मजदूरों की सामने आई है।

21 Nov 202312:53:31 PM

Uttarakhand Tunnel Collapse: अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ ने कहा कि जल्द घर वापस आएंगे मजदूर

उत्तरकाशी। अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ, अर्नाल्ड डिक्स ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में हमें जो खबर मिली है, वह निश्चित रूप से शानदार है। उन लोगों के चेहरे देखना बहुत अच्छा है जिन्हें हम घर लाने जा रहे हैं। हमारे पास उनके लिए भोजन है अब, हमारे पास उनसे संचार है। आपने आज सुबह देखा कि हमारे पास बचाव के लिए कई दृष्टिकोण हैं। यह एक अच्छी सुबह है।

21 Nov 202311:57:20 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: सीएम धामी ने जताई जल्द सफलता की उम्मीद

उत्तरकाशी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी एजेंसियां, इंजीनियर, तकनीशियन और विशेषज्ञ इस पर काम कर रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत से अब छह इंच की पाइपलाइन के माध्यम से भोजन भेजा जा रहा है। यह निश्चित रूप से हमारे लिए उत्साहजनक है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बचाव अभियान जल्द से जल्द समाप्त होगा और हमारे सभी कार्यकर्ता सुरक्षित बाहर आएंगे। प्रधानमंत्री हर दिन विवरण एकत्र कर रहे हैं और हमें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

21 Nov 202311:04:40 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: संकरे रास्ते में फंसी मशीन, निकलने के लिए चौड़ी हो रही सड़क

उत्तरकाशी। बचाव कार्य स्थल पर जा रही एक मशीन सड़क संकरी होने के कारण फंस गई, दोनों तरफ से यातायात रुक गया। मशीन को वहां से निकालने के लिए सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है।

21 Nov 202311:02:34 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: शुरू हुआ अमेरिकन ऑगर मशीन से रेस्क्यू का काम

उत्तरकाशी। अमेरिकन ऑगर मशीन का संचालन शुरू हो गया है। 22 मीटर पाइप पहले ही डाला जा चुका है। कंपन को रोकने के लिए 900 mm डाया के पाइप के अंदर अब 800 mm के काम डाया के पाइप डाले जा रहे है, जिससे अब रेस्क्यू के गति पकड़ने की उम्मीद है।

21 Nov 202310:48:06 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: पीएम मोदी ने लिया रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपडेट

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी टनल हादसे में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि मंगलवार को पीएम मोदी ने फिर से फोन पर जानकारी ली।

21 Nov 202310:22:24 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: इस तरह से भेजा जाएगा श्रमिकों तक खाना

उत्तरकाशी। श्रमिकों तक लाइफ लाइन जोड़ने वाले 6 इंच मोटे पाइप के जरिए आज कुछ अलग खाना भेजा जाएगा। इसके अलावा एंडोस्कोपी के जरिए प्रत्येक श्रमिक की तस्वीर और उनकी काउंटिंग भी की जाएगी।

21 Nov 202310:00:15 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: लाए गए 900 मिमी के और पाइप

उत्तरकाशी। टनल हादसे में अंदर फंसे 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए सिल्कयारा सुरंग के पास 900 मिमी के और पाइप लाए गए।

21 Nov 20239:31:24 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: पाइपलाइन और एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे से हुआ श्रमिकों से संपर्क

उत्तरकाशी। बचाव दल के अधिकारियों ने पहली बार पाइपलाइन और एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे के जरिए सुरंग में फंसे श्रमिकों के साथ ऑडियो-विज़ुअल संपर्क स्थापित किया।

21 Nov 20239:18:39 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: अपनों से बात करने की है आस

उत्तरकाशी। सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सही सलामत निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मंगलवार को फंसे हुए श्रमिकों का परिवार भी हादसे वाली जगह पर पहुंच रहा है। टनल में फंसे हुए एक श्रमिक के परिवार के एक सदस्य का कहना है कि हमें उम्मीद है, लेकिन जब मैं उनसे बात कर लूंगी तो संतुष्टि मिल जाएगी।

21 Nov 20239:07:44 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे से पहली बार देखे गए श्रमिक

 उत्तरकाशी। 12 नवंबर को सुरंग में फंसने के बाद एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे की मदद से पहली बार फंसे हुए श्रमिकों के दृश्य सामने आए।

21 Nov 20239:04:32 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: सुरंग के दूसरे छोर की तस्वीरें आई सामने

उत्तरकाशी। बड़कोट की ओर से सुरंग के दूसरे ओर की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इसी के बीच 41 मजदूर फंसे हुए हैं।