Latest News अन्तर्राष्ट्रीय साप्ताहिक

कौन हैं सिरीशा बांदला, अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली होंगी भारत की दूसरी बेटी


  1. अंतरिक्ष यात्रा करने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला बनने वालीं है सिरीशा बांदला। आंध्र प्रदेश में जन्मी बांदला भारत की ये दूसरी बेटी है जो 11 जुलाई को आकाश की ऊंचाइयों से भी आगे जाएगी। कल्पना चावला के बाद सिरीशा बांदला ये उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी महिला हैं। बांदला वीएसएस यूनिटी के 6 अंतरिक्षयात्रियों में से एक है। बांदला बतौर रिसर्चर इस मिशन से जुड़ी हैं। ह्यूस्टन में पली-बढ़ी सिरिशा बांदला को पता था कि एक दिन वह अंतरिक्ष में जरूर जाएंगी,चाहे कुछ भी हो। रविवार (11 जुलाई) यानी कल सिरिशा के रॉकेट से भरे सपने सच होंगे।

अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस के स्पेस जाने से 9 दिन पहले अंतरिक्षयात्रियों का ये दल स्पेस जाएगा। बांदला ने ट्विटर पर खुद ये खुशखबरी सभी को दी। ब्रांसन्स कंपनी ने जेफ बेजोस को पछाड़ने के लिए बीते गुरुवार को इस मिशन की सूचना जारी की। इस मिशन में कंपनी के फाउंडर, रिचर्ड ब्रैन्सन भी हिस्सा लेंगे। सिरीशा उन छह वैज्ञानिकों में से एक होंगी, जो इस अंतरिक्ष यान से उड़ान भरने वाले हैं। सिरीशा अंतरिक्षयात्रियों के इस समूह में चौथे नंबर की वैज्ञानिक हैं। वह वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एंड रिसर्च ऑपरेशंस में वाइस प्रेसीडेंट भी हैं और उन्हों ने महज छह वर्षों में यह उपलब्धि हासिल की है।