पटना

कौशल से ही देश में बढ़ेगा रोजगार : राज्यपाल


स्किल्स में नये हुनर का इस्तेमाल करें, ताकि बेरोजगारी खत्म हो सके : जीवेश

  • इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता का समापन

(आज समाचार सेवा)

पटना। राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि कौशल से ही देश में रोजगार बढ़ेगी। इससे युवाओं को भी रोजगार मिलेगी। उक्त बातें बापू सभागार में आयोजित भारत की सबसे बड़ी इंडिया स्किल्स 2021 क्षेत्रीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कहीं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रतियोगिता से युवाओं को रोजगार में मदद मिलेगी। इस तरह के कार्यक्रम में भाग लिये प्रतिभागियों को देखकर बहुत ही खुशी हो रही है। पिछले तीन दिनों में प्रतिभागियों द्वारा दिखाये गये कौशल को देखकर खुशी हुई। इंडिया स्किल्स न केवल एक प्रतियोगिता है बल्कि एक मंच है, जो दुनिया को भारत की क्षमताओं को दिखाने में सक्षम बनाता है। मै राष्ट्रीय प्रतियोगिता और विश्व कौशल में भी विजेताओं के कौशल प्रदर्शन की आशा करता हूं। मै सभी प्रतिभागियों को बधाई देता हूॅ। उन्होंने कहा कि चीन के संघाई में होने वाली प्रतियोगिता में हमारे प्रतिभागी वहां जाकर जरूर परचम लहरायेंगे और देश का नाम रौशन करेंगे।

श्रम संसाधन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि बिना स्किल्स के कुछ भी नहीं कर सकते। लेकिन, क्षेत्रीय प्रतियोगिता से हमारे देश में रोजगार में बढ़ावा मिलेगी। 2030 तक देश में 80 प्रतिशत युवा नौकरी करेंगे। इतना ही नहीं नौकरी करेंगे भी और देंगे भी। उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्किल्स में नया-नया हुनर का इस्तेमाल करें, जिससे बेरोजगारी खत्म हो सके। हुनर से रोजगार पैदा कर सकते है। देश में कुशल युवाओं की ताकत और ताकत से हम विश्व की कौशल राजधानी बन सकते है।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि भारत में प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और केन्द्रों शासित प्रदेशों के कुशल युवा अपने-अपने ट्रेडों में प्रतिस्पर्धा करते है। मैं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के प्रयासों की सराहना करता हूंॅ। कार्यक्रम में श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव वंदना किनी, प्रभात जी, भावना वर्मा, रूपम जी, जयकांत जी मौजूद रहे।

विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने किया सम्मानित

चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान आठ राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 245 युवाओं ने 42 कौशल में भाग लिया। जिनमें से 98 प्रतिभागी विजेता घोषित हुए। विजेता प्रतिभागियों को राज्यपाल फागू चौहान, मंत्री जीवेश कुमार, मंत्री नितिन नवीन आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में कुल 50 प्रतिभागी को स्वर्ण पदक एवं 21 हजार रूपये से सम्मानित किया गया, वहीं 48 उम्मीदवारों को रजत पदक के साथ 11 हजार रूपये से सम्मानित किया गया।

बच्चों ने लगाये जिंदाबाद के नारे

स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सभागार में उपस्थित बच्चों ने एक तरफ कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बच्चों नीतीश कुमार जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इसके साथ ही विजेता प्रतिभागिायेां को आगत अतिथियों द्वारा सम्मानित होते समय तालियॉ से उनको मनोबल बढ़ाया। सभी युवाओं ने बधाई दी।

गांधीनगर (पश्चिम) में होगी अगली क्षेत्रीय प्रतियोगिता

अगला क्षेत्रीय प्रतियोगिता गांधीनगर (पश्चिम) में आयोजित होगी। इसके बाद चंडीगढ़ और विशाखापत्तनम में होगी। इंडिया स्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिसंबर 2021 में बेंगलुरू, कर्नाटक में आयोजित की जाएगी। इंडिया स्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता अक्टूबर 2022 में वल्र्ड स्किल्स शंघाई में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रशिक्षण से गुजरेंगे।