News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

क्या राहुल गांधी को अब वापस मिलेगा पुराना सरकारी बंगला अयोग्य ठहराए जाने के बाद किया था खाली


नई दिल्ली, । राहुल गांधी की संसद सदस्यता आज बहाल कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर कांग्रेस नेता को संसद सदस्य देने का आदेश दिया। नया आदेश शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गांधी को राहत देने के बाद आया है, क्योंकि कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी।

लोकसभा सचिवालय द्वारा पिछली अधिसूचना 24 मार्च को जारी की गई थी, जिसके एक दिन बाद राहुल को 2019 के मोदी सरनेम मामले में गुजरात की सूरत अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया था।

राहुल गांधी को वापस मिलेगा सरकारी बंगला!

राहुल गांधी की संसद में उस समय वापसी हुई है, जब विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस करने से एक दिन दूर है। इस बीच राहुल गांधी को जल्द ही दिल्ली में अपना आधिकारिक आवास भी वापस मिल जाएगा जो उन्हें सांसद के नाते मिला था। राहुल का आधिकारिक निवास 2005 से राष्ट्रीय राजधानी में 12 तुगलक लेन बंगला था।

22 अप्रैल को बंगला किया था खाली

राहुल गांधी ने 23 मार्च को दोषी ठहराए जाने के एक महीने बाद 22 अप्रैल को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। गुजरात की जिला अदालत द्वारा दो साल की सजा मिलने के बाद को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

अयोग्यता के बाद, सांसदों को अधिकतम एक महीने की अवधि के लिए अपने आधिकारिक आवास को बनाए रखने की अनुमति होती है।

कांग्रेस ने बताया- सत्य की जीत

लोकसभा सचिवालय के नए आदेश के बाद आज कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, ”राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी गई है, ये सत्य और भारत के लोगों की जीत है। पार्टी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे इस खबर का जश्न मना रहे हैं और संसद में विपक्षी दल की बैठक में मिठाइयां बांट रहे हैं।