Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

गठबंधन पर अखिलेश यादव की चुप्पी से खफा हुए शिवपाल सिंह यादव,


  • इटावा, : 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें अब छह महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। तो वहीं, समाजवादी पार्टी (एसपी) की तरफ से गठबंधन को लेकर कोई जवाब नहीं मिलने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव खफा नजर आए। हालांकि, कुछ दिन पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि 11 अक्टूबर तक वो अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार रहेगा। अगर जवाब नहीं आता है तो प्रसपा उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा से चुनाव लड़ेगी।

दरअसल, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 05 अक्टूबर को इटावा जिले में एक शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से कोई सकारात्मक रुझान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वो अब अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार करते करते थक गए हैं। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने समाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकालने का ऐलान किया है, जो 12 अक्टूबर को मथुरा के वृंदावन से शुरू होगी।

मीडिया से बात करते हुए प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने महाभारत के कौरवों का उदाहरण देते हुए बिना नाम लिए सपा को कौरवों की सेना करार दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा,

अब तो युद्ध ही होना है क्योंकि द्रोणाचार्य और भीष्म को कोई नहीं मार सकता था। पांडवों ने तो 5 गांव मांगे थे और पूरा राज्य कौरवों के लिए छोड़ दिया था। उसी तरह मैंने भी अपने साथियों के लिए सम्मान मांगा था लेकिन अब मैं इंतजार करते-करते थक गया हूं। आज भी मैंने फोन किया, मैसेज किया। बात कर लो बात करना जरूरी है। भाजपा को हटाना भी जरूरी है लेकिन अभी तक कोई बात नहीं हुई।’