पटना

गया जिले में कृषि विभाग के 23 कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित


कई की हालत गंभीर, कई अपने घर में हुए क्वारंटीन, विभाग में हड़कंप

गया। गया जिले में कृषि विभाग के 23 कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। इस खबर से विभाग में हड़कंप मच गया है। हालात ऐसी हो गयी है कि कृषि विभाग कार्यालय में कोई भी कर्मचारी नहीं जा रहा है। जिले के चंदौती थाना के पास कृषि विभाग का ऑफिस है। अब सिर्फ यहां सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है।

एकाध दो कर्मचारी जो स्वस्थ हैं वह अपने घर से ही काम कर रहे हैं। संक्रमित मरीजों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने के कारण इनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। अब तो ये लोग अपना वेतन और मानदेय घर पर पहुंचाने की मांग कर रहे हैं।

यहां तक की विभाग के संयुक्त निदेशक रतन कुमार भगत कोरोना पॉजिटिव हैं। ये पटना के रुबन अस्पताल में भर्ती हैं। वह फिलहाल ऑक्सीजन पर चल रहे हैं। वहीं, शेरघाटी के कृषि समन्वय अधिकारी अनुज कुमार भी ऑक्सीजन पर हैं।

टिकारी की कृषि समन्वय साइमा सनोवर रांची के हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 23 पॉजिटिव लोगों में से ज्यादातर होम आइसोलेशन पर हैं। जिनकी थोड़ी स्थिति गंभीर है, वहीं मगध मेडिकल कॉलेज, पटना या फिर किसी दूसरे हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे हैं।