Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

गुरमीत राम रहीम का पैरोल खत्‍म, कड़ी सुरक्षा में हरियाणा पुलिस बागपत से ले गई अपने साथ


बागपत, । Gurmeet Ram Rahim पैरोल समाप्त होने के बाद सोमवार को हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा पहुंची और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अपने साथ लेकर रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना हो गई। डेरा प्रमुख के जाते ही आश्रम में वीरानी छाने लगी। सेवादार और अनुयायी मायूस हो गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।

 

कई राज्‍यों से पहुंचे अनुयायी

रोहतक की सुनारिया जेल से 17 जून को एक माह का पैरोल मिलने के बाद हरियाणा पुलिस गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में छोड़ गई थी, जिसके बाद डेरे की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से डेरा प्रमुख के अनुयायियों का डेरे में आवागमन शुरू हो गया था। ज्यादा भीड़ आने से सड़कों पर यातायात की व्यवस्था प्रभावित हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने डेरा प्रबंधक को नोटिस जारी कर व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी थी।

 

कड़ी सुरक्षा पुलिस ले गई अपने साथ

17 जुलाई की रात गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) की पैरोल अवधि समाप्त हो गई थी, जिसके बाद रोहतक पुलिस आज सोमवार को आश्रम बरनावा में पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरमीत को अपने साथ ले गई। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल ले जाया गया है। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीओ डीके शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। डेरा प्रमुख के जाते ही आश्रम में वीरानी छाने लगी। सेवादार और अनुयायी मायूस हो गए। सैकड़ों की संख्या में मौजूद अनुयायियों ने भी डेरे से अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पैरोल अविध समाप्त हो जाने के बाद गुरमीत को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई है। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल भेजा जाएगा।