पटना

गोपालगंज: बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने की अहम बैठक


गोपालगंज। जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ के मद्देनजर बांधों की सतत निगरानी को लेकर बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम बांधों की निगरानी करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया। इस क्रम में  अंचलाधिकारियों को थाना प्रभारी, इंजीनियर एवं कांट्रेक्टर के साथ लगातार तीन दिनों तक सघन पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारी को शरण स्थली की पहचान बिजली एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों को 3 दिनों तक बंद करने का निर्देश भी दिया गया। सभी अंचल अधिकारियों को पॉलिथीन, रेनकोट एवं टॉर्च स्टॉक को चेक करने तथा कुछ नए पॉलिथीन की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला योजना पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंचलाधिकारी को नाव उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।


गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर प्रशासन ने लोगों को किया आगाह।

गोपालगंज। गंडक नदी में आज जलस्तर की भारी वृद्धि होने से जिला प्रशासन सहित आम लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है आज सदर अंचलाधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बांध क्षेत्रों का दौरा किया गया और माइकिंग के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया गया। बताते चलें कि बाल्मीकि नगर बराज से भारी मात्रा में पानी का डिस्चार्ज हुआ है जिसके वजह से गंडक नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है कई गांव में पानी घुसने की संभावना लगातार बनी हुई है इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बांध क्षेत्र के अंदर रहने वाले लोगों से आगाह किया है कि सभी लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाए क्यों की लगातार हो रही बारिश के वजह से बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है वही अंचलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल बांध पूर्णत सुरक्षित है और कोई भी रेन कट नहीं है।


बैठक में अंचल अधिकारियों को वायरलेस सिस्टम ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में माइक के द्वारा अनाउंसमेंट करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन विभाग अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।