पटना

गोपालगंज: लव मैरिज के बाद जब लड़की लौटी घर तो भाइयों ने चाकू से गोद डाला


गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लव मैरिज करने के बाद जब एक लड़की घर लौटी तो उसके नाराज भाइयों ने उसे चाकू से गोद दिया। घायल लड़की का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की तीन साल बाद अपने मायके लौटी थी लेकिन भाइयों की नाराजगी इस हद तक बढ़ी हुई थी कि उन्होंने बहन को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मीरगंज के कालो पट्टी गांव की है।

दरअसल तीन साल पहले प्रेम प्रसंग में एक युवती ने अपने प्रेमी से घर से भाग कर शादी कर ली थी। उसके बाद से ही उसके मायके वाले नाराज चल रहे थे। जब तीन साल बाद वो अपने मायके लौटी तब शादी से नाराज भाईयो ने उसे लाठी-डंडो और चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी गांव की 30 वर्षीय चांदनी देवी के साथ हुई है।

पीड़िता के मुताबिक उसका अपने ही घर के बगल के चंदन कुमार से आज से 3 साल पहले प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली थी। चांदनी देवी के परिवार वाले उसी वक्त से उससे नाराज चल रहे थे।