News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा,


  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) की इमारत का उद्घाटन किया।
  2. भगवंत मान ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
  3. सीएम प्रमोद सावंत ने राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई को इस्तीफा सौंपा।

नई दिल्ली, एजेंसियां: (Russia Ukraine War) के बीच चल रहे युद्ध का आज 17वां दिन है। 17 दिन के बाद भी रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर के दहेगाम में रोड शो किया। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) पहुंचे। यहां पीएम राष्ट्रीय ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) की इमारत का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। साथ ही सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में चार अलग-अलग जगहों पर आतंकरोधी अभियान चलाकर एक पाकिस्तानी समेत चार आतंकियों को मार गिराया है, जबकि एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए आतंकवादियों में दो जैश-ए-मोहम्मद, जबकि दो लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित थे। उधर दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में कल रात झुग्गियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है, दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए हैं। इसी बीच, दक्षिण कोरिया में COVID-19 के रिकार्ड 383,665 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है।

  • इस्तीफा सौंपने के बाद प्रमोद सावंत का बयान

     

    राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद प्रमोद सावंत ने बताया कि मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। प्रक्रिया पूरी होने तक गर्वनर ने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि 4 राज्यों में शपथ ग्रहण पर अभी फैसला नहीं हुआ है। केंद्रीय पर्यवेक्षक के आने के बाद विधायक दल की बैठक होगी और उसके बाद तारीख तय की जाएगी।