सकलडीहा। स्थानीय विकास खण्ड के धरहरा गांव में पच्चास साल पूर्व बना जच्चा बच्चा केन्द्र जर्जर हो गया है। जिसके कारण वर्षो से बंद पड़ा है। सोमवार को भाजपा नेता अमित सिंह सीएमओ कार्यालय पहुंचकर भवन निर्माण कराने के लिए मांग पत्र सौंपा। सीएमओ ने शीघ्र ही भवन निर्माण कराकर टीकाकरण शुरू कराने का आश्वासन दिया। धरहरा गांव के जच्चा बच्चा केन्द्र पर अमावल, धरहरा, मड़ई, उकनी, दुदौली सहित आसपास गांव के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाते थे। विगत कई वर्षो से जच्चा बच्चा केन्द्र जर्जर हो जाने से गांव की महिला और बच्चे स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है। ग्राम प्रधान श्वेता सिंह के पति भाजपा नेता अमित सिंह ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जच्चा बच्चा केन्द्र का निर्माण के लिये स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। बावजूद कोई पहल शुरू नही होने पर सीएमओ से मिलकर जच्चा बच्चा केन्द्र शुरू कराने के लिये पत्रक सौपा। इस बाबत सीएमओ डा० विजेन्द्र पति द्विवेदी ने ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए शीघ्र पहल शुरू करने का आश्वासन दिया।
Related Articles
चंदौली।२५ को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
Post Views: 298 चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2023 को तेरहवें राष्टीय मतदाता दिवस के आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। निर्वाचन आयोग द्वारा इस राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विषय वस्तु थीम वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम निर्धारित […]
चंदौली।दिव्यांग निराश्रित कैम्प का हुआ आयोजन
Post Views: 534 धानापुर। सिद्धपीठ धाम खड़ान में सपा नेता अंजनी सिंह के नेतृत्व में दिव्यांग निराश्रित वृद्धा कैंप का सफल आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्यांग आइकन राकेश रोशन यादव एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया कैंप में जन सुविधाओं एवं […]
चंदौली। तन,मन को स्वस्थ रखने के लिए पौधरोपण जरुरी
Post Views: 515 चहनियां। मानव जीवन पूर्ण रूप से स्वस्थ तभी होगा जब कदम-कदम पर पौधे लगेंगे। पौधरोपण जीवन के लिए बेहद जरूरी है। आक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता। हमें मुफ्त में आक्सीजन पेड़.पौधे ही देते हैं। बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़-पौधे मानव जीवन के अस्तित्व पर सवाल […]