चंदौली। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ की ओर से सोमवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और तत्काल जेम पोर्टल को तत्काल प्रतिबंधित किए जाने की मांग की। अंत में मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 15 वर्षों से मनरेगा कर्मियों की सेवा संबंधित समस्याएं लंबित है लेकिन सरकार उसे दूर करने का नाम नहीं ले रही। पदों का सृजन किए बिना जेम पोर्टल से नियुक्तियां करने व प्रशासनिक मद में सेवा प्रदात्ता कम्पनी को भुगतान किया जाना गलत है। पूर्व से कार्यरत मनरेगा कर्मियों को पदों का सृजन कर समायोजित किया जाय। वित्तीय अनियमितता के प्रकरणों में अक्सर विभागीय कर्मियों को छोड़कर मनरेगा कर्मियों के विरूद्ध एफआईआर व सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाती है। जिससे मनरेगा कर्मियों का मनोबल क्षीण हो रहा है। मनरेगा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की जाय। पूर्व से कार्यरत प्राइवेट कम्प्यूटर आपरेटर को येाग्यता अनुसार समायोजित करते हुए उन्हें अन्य कर्मियों की भांति मानदेय का भुगता किया जाय। इस दौरान कन्हैया लाल, रविंद्र त्यागी, राजीव सिंह, रामअवतार चौहान, रवि प्रकाश पांडेय, पवन गुप्ता, श्याम बिहारी, मनीष श्रीवास्तव, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजीय सिंह व रवीन्द्र त्यागी ने किया।
Related Articles
चंदौली।हथियानी के राजेश, सराय पकवान के दुर्गा प्रसाद बने प्रधान
Post Views: 554 चंदौली। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत हथियानी के प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र चौहान के मौत के बाद हुए चुनाव के दौरान गत दिनों मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना मंगलवार को सदर विकास खंड कार्यालय में हुई। जिसमें प्रत्याशी की मौत के बाद प्रत्याशी के पुत्र अरविंद ने नामांकन किया था। […]
चंदौली। सपा के सत्ता में आते ही विकास को लगेंगे पंख : सुधाकर
Post Views: 548 चंदौली। समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा गुरुवार को जनपद के विभिन्न इलाकों के दौरे पर थे। इस दौरान जगह-जगह उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अतिपिछड़ों को सपा से जोडऩे की मुहिम में सभी से सहयोग की अपील की। इस […]
चंदौली।स्वास्थ्य केन्द्र पर लगाया गया वैक्सीन
Post Views: 505 सैयदराजा। पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का कार्यक्रम चल रहा लोगो को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में हर गाँव के स्वास्थ्य केन्द्र पर कोरोना वैक्सीन लगाया जा रहा जो विकास खण्ड बरहनी के ग्राम पंचायत छतेम के स्वास्थ्य केन्द्र पर ब्लाक बरहनी […]