चंदौली

चंदौली।दर्शना सिंह के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष


चंदौली। भाजपा की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलने का नारा दिया। इससे वह देश की एकता व अखंडता को जोड़े रखना चाहते थे। डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झंडा और अलग संविधान था। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराने के साथ ही प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल सिंह, अनिल तिवारी, जितेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह, जैनेंद्र कुमार, राकेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, अविनाश सिंह, मनोज सिंह, शेषनाथ आदि उपस्थित रहे।