चंदौली

चंदौली।धानापुर तहसील व माघोपुर में बनेगा कृषि विश्वविद्यालय-रामगोपाल


चंदौली। संविधान बचाने के लिए प्रदेश में सपा की सरकार बनना जरूरी हो गया है। भाजपा संविधान को खत्म करने पर उतारू हो गयी है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद किरणमय नन्दा ने मंगलवार को मुगलसराय स्थित सपा के जिला कोषाध्यक्ष महेश जायसवाल के आवास पर मिडिया से बात करते हुए व्यक्त किया। उन्होने कहाकि भ्रष्टाचार का जब आवाज सपा उठाती है तो भाजपा उसे आतंकवादी बताती हैै। जनता को संविधान के माध्यम से जो अधिकार मिला है उसको भाजपा खत्म करना चाहती है क्योंकि यह मुद्दे सपा उठा रही है इसलिए भाजपा उसे आतंकवादियों के साथ खड़ा बता रही है उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने पंडित दीनदयाल नगर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष महेश जयसवाल की आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा। श्री नंदा ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी भ्रष्टाचार के बारे में बोलना शुरू करती है तो भाजपा सपा को आतंकियों के साथ बताने लगती है। इस अवसर पर जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू, जिला अध्यक्ष महिलासभा गार्गी ंिसंह पटेल, सुदामा यादव, पूर्व चेयरमैन मुसाफिर ंिसंह चौहान आदि लोग मौजूद थे। इसी तरह राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने जनपद के सैयदाराजा, सकलडीहा, मुगलसराय, चकिया विधान सभा क्षेत्र का सघन दौरा कर सपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। उन्होने सैयदराजा से मनोज ंिसंह के जितने पर धानापुर में तहसील व माधोपुर में कृषि विश्वविद्यालय बनाये जाने की बात कही। कहाकि सपा को पांचवे चरण में ही बहुमत मिल चुका है। छठे व सांतवे चरण के मतदान में सपा ३०० के पार होगी। मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव ने जनपद क्का दौरा कर सपा के पक्ष में समा बांधने का कार्य किया।