चंदौली

चंदौली।बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र के साथ निकली रथ यात्रा


मुगलसराय। नगर के राममंदिर स्थित पापडिय़ा मठ से शुक्रवार को भगवान जगरनाथ बलभद्र व सुभद्रा का रथ नगर भ्रमण के लिए निकला। रथ स्थानीय रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 के समीप रुका जहां पर श्रद्घालुओं ने दर्शन पूजन किया। रथ यात्रा को श्रद्घालुओं द्वारा फूल माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रथ रातभर रेलवे गेट पर रुका रहेगा जहां पर भजन कीर्तन के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। शनिवार की भोर में भगवान जगरन्नाथ का रथ दामोदरदास पोखरे के लिए रवाना होगा। जहां ग्रामीणों द्वारा पूजन अर्चन की जायेगी। तत्पश्चात दिन भर के कार्यक्रम के बाद रात को कालीमंदिर रुकेगा। जिसके बाद पापडिय़ा मठ स्थल पर जाकर समाप्त होगा। बताया जाता है कि कोरोना को लेकर दो साल तक रथ यात्रा नहीं निकल सकी। लेकिन इस बार पूर्व की भांति इस बार रथ यात्रा निकला। इस दौरान दर्शनार्थियों श्रद्धालु जन के दर्शन के लिए स्टेशन के गेट नं २ पर रुका यहां भगवान का आरती भोग व दर्शन पूजन भक्तजनों द्वारा किया गया जिससे नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा रामायण पाठ व प्रसाद वितरण का भी व्यवस्था था। रात्रि 8 बजे लोकगीत गायक बिंदु बावरी सोनभद्र देव लाल यादव गाजीपुर के बिरहा का आनंद भी वहां उपस्थित लोगों ने लिया। देर रात भगवान का रथ दूसरे दिन के पूजा अर्चना व मेला के लिए भक्तजनों द्वारा दामोदर दास पोखरा के लिए ले जाया गया। इस दौरान मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रही। महिला पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया था। शुक्रवार से शुरु आ रथयात्रा मेला विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रथ यात्रा मेला कमेटी कई दिनों से दिन रात मेहनत, मशक्कत कर रही थी। यह रथ यात्रा मेला काफी दिनों से आयोजित किया जा रहा है। रथयात्रा जगन्नापुरी के सांकेतिक तर्ज पर आयोजित किया जाता है। वही पुलिस प्रशासन मेला में किसी प्रकार का अवरुद्घ उत्पन्न न हो वाहनों को रेलवे स्टेशन के गेट नं एक के पास से मार्ग परिवर्तित कर भेज रही थी।