चंदौली

चंदौली।महिलाओं ने किया पौधों पर जलाभिषेक


मुगलसराय। महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को ग्रीन हाउस क्लब की महिला विंग ने सुभाष पार्क में रोपे गए बेल सहित अन्य पौधों पर जलाभिषेक किया। महिलाओं ने कहा कि शिव जी को बेल बहुत पसंद है। इसलिए शिव के साथ इन पर भी जलाभिषेक करके इनके विकास की कोशिश की गई है। शनिवार की सुबह ग्रीन हाउस क्लब के महिला बैंक की सदस्य सीमा जायसवाल, वंदना तिवारी और रानी सिंह ने सुभाष पार्क में पहुंचकर यहां संस्था द्वारा रोपे गए बेल, गुलमोहर, शीशम और क्रिसमस ट्री पर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में वृक्षों की जिस तरह से कटाई हो रही है। ऐसे में हर व्यक्ति को छायादार सहित अन्य उपयोगी पौधों का रोपण जरूरी हो गया है। पौधरोपण जितना जरुरी है उतना ही जरुरी है उसका संरक्षण। पौधरोपण करना ही हमारा दायित्व नहीं है। बल्कि जब तक वह वृक्ष का रूप न ले ले तब उसका देखभाल जरुरी है। इस मौके पर संस्था के सदस्य संजय जायसवाल, सतीश चंद्र पाठक, बेचन केसरी, पवन तिवारी, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश तिवारी, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।