चंदौली

चंदौली।विश्व पर्यावरण दिवस:पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन का दिया संदेश


चंदौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरकारी अधिकारियों, समाजसेवियों सहित विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों की जरुरत पर बल का संदेश दिया। वही पौधरोपण के पश्चात संरक्षण पर भी बल दिया गया। मुगलसराय कार्यालय के अनुसार पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय द्वारा बाकले ग्राउंड पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता बी के यादव, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता समाडि गौरव कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता टीआरएस प्रशांत कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मोहम्मद इकबाल आदि अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग द्वारा सैयदराजा प्राथमिक विद्यालय नंबर दो पर विश्व प्रतीकात्मक वृक्षारोपण वह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में लोकमनपुर ग्राम सभा के प्रधान राम सागर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी चंदौली द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान राम सागर सिंह व क्षेत्रीय वन अधिकारी अमरनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया। मुख्य अतिथि प्रधान राम सागर सिंह ने कहा की आज हर किसी को एक वृक्ष लगाना चाहिए वृक्ष लगाने पर्यावरण साफ स्वच्छ रहेगा और आक्सीजन लोगो को स्वच्छ मिलेगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी अमरनाथ सिंह ने कहा की आज के समय मे स्वच्छ वातावरण व आक्सीजन नही मिल पा रहा है जिससे लोगो को आक्सीजन लेने मे कठिनाई होती है लोगो को कम से कम एक वृक्ष अपने घर के बाहर या आगन मे लगाना चाहिए जिससे स्वच्छ वातावरण व आक्सीजन मिल सके। इस दौरान छविनाथ त्रिपाठी उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव सहायक वन जीव प्रतिपालक, वन दरोगा मनीष राय रसंजय कुमार, वन दरोगा रवि कुमार सिंह, देव कृष्ण तिवारी वनरक्षक मौजूद रहे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को काशी वन्यजीव प्रभाग द्वारा लतीफशाह में संगोष्ठी व पौधरोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण करना बेहद जरूरी है। जिस तरह शरीर के लिए सांस का होना जरूरी है ठीक उसी तरह पर्यावरण बचाने के लिए भी हर व्यक्ति को पौधा लगाना जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को कम से कम प्रति वर्ष एक एक पौधे लगाए एवं उनके सुरक्षा व देखभाल करें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें, पानी का सदुपयोग करें इससे पर्यावरण सन्तुलित रहेगा। जिससे की आम जनमानस को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके क्योंकि ऑक्सीजन का स्रोत मात्र एक ही पेड़ पौधे ही होते हैं। संगोष्ठी को वन क्षेत्राधिकारी इकबाल बहादुर सिंह, ताराशंकर सिंह यादव, विजेंद्र पांडेय, आनंद दुबे, संतोष राय सहित नवल किशोर सिंह, अनिल कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, वीरेंद्र पाल आदि लोगों उपस्थित रहे। संचालन युवा समाजसेवी संतोष कुमार सिंह ने किया। पड़ाव प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना माहमारी की दूसरी लहर के धीमे पडऩे के बाद जन.जीवन अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। अभी भी लोगों को पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है और अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाये रखने की आवश्यकता है। उक्त बाते विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 11 एन०डी०आर०एफ वाराणसी कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा ने अपने वाहिनी परिसर, साहूपुरी में वृक्षारोपण के दौरान कही।