चंदौली

चंदौली।शोक सभा का आयोजन कर दी गयी श्रद्घांजलि


चंदौली। जनपद के धानापुर ब्लाक क्षेत्र के सिहावल गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार ओमकार नाथ यादव के धर्म पत्नी ५० वर्षीय महराजी देवी के निधन पर शनिवार को एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्घांजलि दी गयी। श्रद्घांजलि सभा में विभिन्न संगठनों के लोगों सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्घांजलि दी। महराजी देवी का गत दिनों जिला मुख्यालय स्थित पं कमलापति त्रिपाठी जिला राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका दाह संस्कार धानापुर क्षेत्र के नरौली गंगा घाट पर किया गया था। मुखाग्नि उनके पति ओमकार नाथ यादव ने दिया था। वे अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।