धानापुर। क्षेत्र के सिद्धपीठ धाम पर सपा नेता जिलापंचायत सदस्य अंजनी सिंह के नेतृत्व में मनरेगा जाबकार्ड कैंप का सफल आयोजन हुआ जिसमें गाँव के अनुसूचित पिछड़े जरूरतमंद लोगों ने कैंप का लाभ लिया। कैंप के माध्यम से अंजनी सिंह ने मनरेगा जाब कार्ड सहित श्रम विभाग के रजिस्ट्रेशन दिव्यांग विधवा वृद्धा पेंशन के बारे में लोगों को जागरूक किया। अंजनी सिंह ने बीडीओ धानापुर सहित सेक्रेटरी अश्वनी सिंह एवं उनके सहयोगी शैलेंद्र पांडे को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा की गाँव की कुल आबादी में से बहुत बड़ा हिस्सा किसी भी सरकार में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसके पीछे दो कारण होते हैं पहला यह कि लोग जातियों पार्टियों गंवई गोलबंदी में बंध कर रहते हैं। दूसरा यह कि सही जानकारी ना होने के कारण चतुर दलालों संबंधित जिम्मेदारों की बातों में फँसकर गुमराह हो जाते हैं मेरा हमेशा यही प्रयास रहता है कि गाँव गरीब किसानों श्रमिक नौजवानों जरूरतमंदों को सही बात बता सकूँ और समझा सकूँ साथ ही इन लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पंहुचा सकूं। आने वाले रविवार को दूसरा कैंप फिर से कराया जाएगा ताकी सभी बचे लोगों को भी लाभ मिले। इस अवसर पर बुधिया देवी, सुगवन्ती, मगुनी, मीना देवी, पारस बिंद, सुंदर बिंद, धीरज बिंद, सदानंद खरवार, वशिष्ठ राम रमेश, राम बालमोहन सहित सैकड़ों लोग महिलाएँ उपस्थित रहीं।
Related Articles
चंदौली। १८.५ करोड़ की लागत से ९ प्रमुख मार्गो का होगा निर्माण
Post Views: 330 मुगलसराय। विधानसभा क्षेत्र के विकास के आयाम में एक और अध्याय जोड़ते हुए विगत दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर विधायक श्रीमती साधना सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के 9 प्रमुख मार्गों के निर्माण की संस्तुति की जिसे मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने व्यवहारिक रूप से […]
चंदौली। जनप्रतिनिधियों से दुव्र्यवहार नहीं होगा बर्दाश्त:अवधेश
Post Views: 334 सकलडीहा। स्थानीय तहसील के लेखपाल और दरियापुर ग्राम प्रधान का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को प्रधान संघ ने ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह से मिलकर लेखपाल की तानाशाही से अवगत कराया। और पुलिस के द्वारा प्रधान पर किये गये एकपक्षिय कार्यवाही की भी जानकारी दिया। ब्लाक प्रमुख से […]
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ऑक्सीजन कंटेनर हुआ लीक,
Post Views: 782 चंदौली: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर खड़ी ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर लदे लिक्विड कंटेनर से ऑक्सीजन लीक होने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन के साथ चल रहे टेक्निकल स्टाफ की मदद से ऑक्सीजन के लीकेज को बंद किया. लीकेज बंद होने के […]