चंदौली

चंदौली।सपा सुप्रीमो के निर्देश पर कम्बल का वितरण


चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी महेंद्र मौर्या द्वारा चकिया विधानसभा के ग्राम उतरौत में लगभग 500 गरीबो में कम्बल वितरण। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट लालता बियार, नफीस अहमद, बचाऊ प्रजापति, मुश्ताफ खान, विशाल मौर्या, अनंत बियार, बेचई बियार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। ततपश्चात जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दलितों, आदिवासियों, गरीबो वंचितों मजदूरों का कोई भी सुनने वाला भाजपा सरकार में नही। जनपद में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्व की अखिलेश यादव सरकार में गरीबो किसानों दलितों के विकास लिये बड़ी योजनायें चलाई थी। वह सभी योजना बन्द हैं। भाजपा की सरकार में सिर्फ झूठ बोलने का काम हो रहा है। इसलिए आमजनमानस को सोचने की जरूरत है। यह सरकार दलितों पिछड़ो को गुमराह कर वोट लिया सरकार बनाने के बाद सिर्फ धोखा दे रही हैं। आने वाले समय मे आमजनता जरूर जवाब देगी।