चंदौली

 चंदौली।सांसद ने सड़कों के कायाकल्प की दी सौगात


चंदौली। केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के पहल पर लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9 सम्पर्क मार्गो के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 5 करोड़ 2 लाख 87 हजार लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस क्रम में पं दीन दयाल उपाध्याय विधानसभा क्षेत्र के कम्हरिया में मंगरु विन्द के घर से बारी माइनर मछरिया पुल तक, खरगीपुर काली माता मन्दिर से लौदा माइनर तक, सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सहरोई ब्राह्मण बस्ती से चौहान बस्ती दान का पुरा तक, अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर बहबलपुर से चकरिया होते हुए दरियापुर रजवाहे तक, सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के एन.एच.97 सैयदराजा जमानिया मार्ग पर कन्दवा थाने से पश्चिम कम्हरिया होते हुए ठाकुरबाड़ी तक, ग्राम खोर में नहर पुल से तुलसी आश्रम तक चन्दौली जनपद में सड़को का निर्माण किया जायेगा। वहीं वाराणसी जनपद अंचल में आने वाले शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पिच रोड से काली माता मन्दिर तक, अजगरा विधानसभा क्षेत्र के बर्थरा खुर्द से अजांव तक तथा सुल्तानुपर खुर्द महराजगंज से राजभर बस्ती से होते हुए रामपुर तक की सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गयी है। केन्द्रीय मंत्री डॉ पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा लोकसभा क्षेत्र में आवागमन के बेहतर विकल्प आम जनता को मिले यह हमारी प्राथमिकता में सर्वोपरि रहता है। समय समय पर अनेक सड़कों का निर्माण निरन्तरता में बना हुआ है। जनता के आशीर्वाद से आगे भी बना रहेगा। 9.39 किमी० लम्बी उपरोक्त सभी सड़को के निर्माण हेतु उ० प्र० शासन द्वारा कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिलाउपाध्यक्ष व सांसद केंद्रीय मंत्री मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।