चंदौली

चंदौली। अलविदा की नमाज में अमन-चैन की हुई दुआ


चंदौली। इबादत, बरकत व मगफिरत को अपने आप में समेटे माह.ए.रमजान विदा हो गया। इस कड़ी में शुक्रवार को अलविदा की नमाज जनपद में शांति.सद्भाव व पूरी अकीदत के साथ अदा की गयी। मुस्लिम बंधुओं ने अपने पास.पड़ोस के मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन के लिए दुआ की। शुक्रवार की शाम ईद का चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद की घोषणा की गयी। जिसको लेकर मुस्लिम बंधुओं में ईद.उल.फित्र त्यौहार को लेकर में खुशियां व उत्साह दिखा। वहीं माह.ए.रमजान के विदा होने का कसक भी नजर आया। अलवेदा को लेकर सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में तैयारियां देखने को मिली। लोग घरों के साथ.साथ मस्जिदों की साफ.सफाई करने में जुटे रहे। इस क्रम में चंदौली जिला मुख्यालय स्थित जामा एवं शाही मस्जिद में अलवेदा का नमाज अदा की गयी। इस दौरान ईद के नमाज की घोषणा की गयी जिसमें बताया कि अबकी बार चंदौली ईदगाह व चंदौली जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 07:30 बजे अदा की जाएगी। लिहाजा सभी मुस्लिम बंधु तय समय से पहले ईदगाह में उपस्थित होकर ईद की नमाज को अदा करें। इसी तरह चंदौली जनपद के शहरी, कस्बाई व ग्रामीण इलाकों में अलवेदा की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की गयी। इस दौरान मुस्लिम इलाकों में अलवेदा को लेकर रौनक देखने को मिला।