सकलडीहा। विधान सभा चुनाव बीतने के बाद होली के त्योहार को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। एसपी के निर्देश पर रविवार को कोतवाली व डेढ़ावल और नईबाजार चौकी पर सीओ अनिरूद्ध सिंह की देखरेख में सभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। इस दौरान होलिका दहन, होली और जुम्मे की नमाज पर विशेष सर्तकर्ता रखते हुए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील किया गया। इस मौके पर व्यापारी सहित कई गांव के प्रधान मौजूद रहे। इस बार होली का त्योहार और जुम्मे की नमाज के साथ सवेरात एक साथ मनाया जायेगा। होली के दिन जुम्मे की नमाज होना है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन के लोग गंभीर है। शांतिपूर्वक त्योहार मनाने को लेकर दोनों समुदाय के सभ्रांत नागरिकों के साथ कोतवाली में बैठक हुई। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने सभी को भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का अपील किया। चेताया कि होली के त्योहार पर चुनावी हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने की जानकारी दिया। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई, भूपेश चन्द्र कुशवाहा, भैरोनाथ यादव, ग्राम प्रधान राजेश सेठ, अमरनाथ खरवार, सुरेन्द्र यादव, सतीश चंद्र, संजय यादव, सुभाष बिंद, राजेश, गुलाब मौर्या, नंदलाल, देवचन्द्र, विजय चौहान, अश्वनी श्रीवास्तव, मंजुलिका मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।कार्यप्रणाली पर सुधार लायें चिकित्सक:डीएम
Post Views: 386 चकिया। नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय का जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने शुक्रवार को निरीक्षण किया चिकित्सालय में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की स्थाई ड्यूटी लगाने का आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने दवा और भोजन के बारे में मरीजों से जानकारी लिय फिजीशियन डाक्टर सत्येंद्र सिंह के यहां मरीजो […]
चंदौली।शहीदों की याद में निकाली प्रभात फेरी
Post Views: 660 चहनियां। शासन के निर्देश पर अमृत महोत्सव के पहले दिन चहनियां स्थित खण्ड विकास परिसर में ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल के देखरेख में प्रथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी । तत्पश्चात ब्लाक प्रमुख ने देश को आजादी दिलाने मे शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को वहीं परिसर में शहीद […]
चंदौली। जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली क्षम्य नहीं:डीएम
Post Views: 491 चन्दौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमान्य की समस्याओं की सुनवाई व समुचित समाधान के लिए […]